उत्तराखंड : तीन अगस्त तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ा, अब यह मिली छूट, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने तीन अगस्त तक कोविड कर्फ़्यू बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्फ़्यू में कुछ और रियायतें भी दी गई हैं। सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने की छूट प्रदान की है लेकिन इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। साथ ही सैलून-स्पा को खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। अब सरकारी कार्यालय भी पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। इससे साथ साथ कर्फ़्यू के शेष नियम वही रहेंगे, जो पहले लागू हैं।