उत्तराखंड : गायब चल रहे 20 डॉक्टरों की सरकार ने सेवा की समाप्त
देहरादून । राज्य के अस्पतालों से लम्बे समय से गायब चल रहे 20 डॉक्टरों की सरकार ने सेवा समाप्त कर दी है। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने गुरुवार को इसके आदेश किए। उन्होंने बताया कि विभाग में अलग अलग समय पर नियुक्त 20 डॉक्टर नियुक्ति के बाद से ही अस्पतालों से गायब थे।
स्वास्थ्य महानिदेशालय के स्तर पर कई बार डॉक्टरों को नोटिस भेजकर ज्वाइन करने को कहा गया लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया। इसे देखते हुए महानिदेशालय ने डॉक्टरों की बर्खास्तगी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा। इस संदर्भ में आदेश कर दिए गए हैं। विदित है कि राज्य में हाल के दिनों में डॉक्टरों की नियुक्ति और तैनाती की प्रक्रिया में खासी तेजी आई है। इसी को देखते हुए अब गायब डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। शासन के अधिकारियों ने बताया कि इन पदों पर अब जल्द फिर से नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उत्तराखंड चिकत्सिा चयन बोर्ड के जरिए नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य में अभी 763 डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद फिर से रक्ति पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।