उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ
उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह ने शपथ ली। नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने दिलाई। शपथग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के शीर्ष अधिकारी और सेना से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
सैनिक बहुल राज्य उत्तराखंड में एक वरिष्ठ रिटायर सैन्य अधिकारी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और उत्तराखंड में चीन से सटी सीमा होने के कारण उनकी नियुक्ति अहम हो जाती है। कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, ले. जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।