आखिर क्यों ट्रोल हो गई सोनम कपूर , जानिए खबर
मनोरंजन का कोना | ट्विटर पर ट्रोलर्स कब किसे,किस बात पर ट्रोल कर दें,कहा नहीं जा सकता।सोनम कपूर को ही ले लीजिए, उनके जन्मदिन पर ही उन्हें ट्रोल कर दिया गया। दरअसल ,नौ जून को सोनम का जन्मदिन था। कई सितारों की तरह उन्हें अनुराग कश्यप ने भी वीश किया।इस पर सोनम ने उन्हें धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपके साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं।बस,फिर क्या था, ट्रोलर्स सोनम को ट्रोल करने पर उतारू हो गए।एक यूजर ने लिखा,’देखो’थैंक्स बोलने के बहाने काम भी मांग लिया।’एक यूजर ने लिखा कि आज तो रहने देती माता,कोई वीश भी नहीं करेगा।अगली बार से’।एक यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा,’वह फ्लॉप फिल्में बनाते हैं,किसी बेहतर निर्देशक के साथ काम करें।’सोनम कपूर फिलहाल मुंबई में हैं।वह जन्मदिन पर दिल्ली से मुंबई आ गई थीं।इससे पहल वह पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में थीं।