अब दुपहिया वाहन से मसूरी में नो एंट्री, जानिए खबर
देहरादून। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज प्रशासन ने दोपहिया वाहन से मसूरी जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर वीकेंड पर उमड़ रही भीड़ को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को नई गाइड-लाइन जारी कर दी है। प्रशासन ने वीकेंड पर दोपहिया वाहन से मसूरी जाने पर रोक लगा दी है। वहीं मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोट, देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, होटल में बुकिंग पहले की तरह ही अनिवार्य रहेगी। पर्यटक स्थल सहस्रधारा व गुच्चुपानी में वीकेंड पर नदी व झरनों में प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया है। यह व्यवस्था व नियम शनिवार सुबह से सोमवार प्रातः आठ बजे तक लागू रहेगी। अगर कोई अपनी कार से मसूरी जाना चाहता है तो उसे भी कोरोना जांच रिपोर्ट और होटल बुकिंग की अनिवार्यता रहेगी।