Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



हमे अतीत से सीखते हुए आज के लिये जीना चाहिए……

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के 85वें वार्षिक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान से ही नही बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व से पूरा होता है। छात्रों में किसी भी विषय को जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए। जिज्ञासा के साथ ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि हमे अतीत से सीखते हुए आज के लिये जीना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिये यह जरूरी है।  सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि सेंट जोसेफ एकेडमी ने अपनी इस 85 वर्ष की यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयासों से उत्तराखण्ड में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। एकेडमी द्वारा छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही व्यक्तित्व विकास से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों में समाज के प्रति समर्पण का भी भाव होना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों का भी आह्वान किया कि वें बच्चों की बातों को गम्भीरता से लें, उनके मन में नये-नये आइडिया आते है। उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। यह बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को हमेशा सही सीख देनी चाहिए तथा उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज बच्चे सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे है। इसके लिए उन्होंने रिस्पना व कोसी नदी में किये गये वृहद वृक्षारोपण में बच्चों द्वारा निभाई गई भागीदारी का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अभिभावकों से यह भी अपेक्षा की वे बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी अवश्य दें। दुर्घटना असहनीय होती है, इसका हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक् के दुष्प्रभावों से भी बच्चों को अवगत कराया जाना समय की जरूरत हैं। प्लास्टिक् मुक्त अभियान में भागीदारी निभाकर ही हम सच्चे भारतीय बन सकेंगे। उन्होंनें इस सम्बन्ध में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों को दीपावली की अग्रिम बधाई दी तथा ग्रीन दीवाली मनाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने एकेडमी के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। छात्र-छात्रों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक् प्रस्तुति की भी उन्होंने प्रशंसा की। एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर जेसलिन ने संस्थान के क्रियाकलापों की जानकारी दी।

Leave A Comment