Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



सूचना भवन की पहचान हमारी संस्कृति और परम्परा के रूप में होगी : हरीश रावत

suchna-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लाडपुर, रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के नवनिर्मित ‘सूचना भवन‘ का लोकार्पण किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन की पहचान हमारी संस्कृति और परम्परा के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया को राज्य के सकारात्मक पहलू को देश दुनिया में पहुंचाने का काम करना होगा। उन्होंने मीडिया से समदृष्टि अपनाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि सूचना भवन में हमारे प्रेरणास्रोत रहे पत्रकारों के नाम पर कक्षों का नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तराखण्ड ने देश के कई राज्यों से बेहतर कार्य किया है। महिलाओं की स्थिति सुधारने हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत् है। राज्य में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी पिछले 2 वर्षों में बेहतर कार्य हुआ है। इंदिरा अम्मा कैंटीन के जरिए सस्ता एवं स्थानीय व्यंजन परोसा जा रहा है। इससे एक तरफ तो महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है वहीं दूसरी ओर इस व्यवस्था से स्थानीय उत्पादों को प्रयोग होने से इन्हें बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही इनकी मांग भी बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा लोकल शिल्प को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हिमाद्री‘ को उत्तराखण्ड के ब्राण्ड के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। एक ब्राण्ड के रूप में हिमाद्री देश-विदेश में पहचान बना रहा है। उन्होने कहा कि परम्परागत उत्पादों को ब्राण्ड के रूप में स्थापित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विभागों के खर्च करने की क्षमता बढ़ाई है। यदि हमारे निर्माणकारी विभागों की खर्च करने की क्षमता बढ़ी है तो यह राज्य के लिए लाभकारी है। आज हमारी अन्य राज्यों पर निर्भरता समाप्त होती जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, प्रवक्ता शांति भटट्, अपर निदेशक सूचना डाॅ0 अनिल चन्दोला, अपर निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, पत्रकार गण, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के सदस्यगण सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Comment