Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



सूचना कर्मचारी संघ चुनाव : भुवन जोशी अध्यक्ष , सुषमा उपाध्यक्ष एवं सुरेश चन्द्र भट्ट चुने गए महामंत्री

विभाग द्वारा संघ को पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा : अपर निदेशक डॉ अनिल चन्दोला

देहरादून। आज सूचना कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में जहाँ भुवन चन्द्र जोशी अध्यक्ष एवं सुरेश चन्द्र भट्ट महामंत्री चुने गए वही सुषमा उपाध्यक्ष चुनी गई । सूचना भवन के सभागार में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए अपर निदेशक डाॅ. अनिल चन्दोला ने कहा कि विभाग द्वारा संघ को पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा। डाॅ. चन्दोला ने कहा कि संघ द्वारा रचनात्मक कार्यों में भी योगदान दिया जाय। कर्मचारी कल्याण कोष की स्थापना विभागीय कार्मिकों की सहायता के लिए किये जायेंगे , जिसमें प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी द्वारा प्रतिमाह अंशदान जमा किया जाय। यही नही डाॅ. चन्दोला द्वारा अपने वेतन से रुपये 1100 का अंशदान प्रतिमाह जमा कराने की घोषणा की। डाॅ. ने कहा कि संघ की मजबूती ही विभाग भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय मेें विभाग के सामने काफी चुनौतियां है, जिनका सामना करने के लिए नई तकनीक और दक्ष मानव संसाधन की आवश्यकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड कर्मचारी संघ द्वारा विभाग हित में जो भी प्रस्ताव रखा जायेगा, उस पर सकारात्मक कार्यवाही की जायेगी।। संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी ने कहा कि संघ में ही शक्ति है, लेकिन शक्ति का सही उपयोग कैसे करना है, इसके लिए भी संघ को ही सोचना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के माध्यम से सकारात्मक रूप से कार्मिकों के हितो को रखा जाय। विभाग कार्मिकों के हितों के प्रति सदैव सजग है। संयुक्त निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सूचना विभाग की मजबूती के लिए जरूरी है कि संघ भी मजबूत रहे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि संघ के माध्यम से विभागीय हित में कार्य करेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि संघ का उद्देश्य कार्मिकों के हितों को विभाग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विभाग में कार्मिकों की अत्याधिक कमी है, जिसके लिए संघ के माध्यम से उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। संघ के नवनिर्वाचित महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि नई कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर में संकल्प लिया गया कि विभागीय कार्मिकों से संबंधित मुद्दों पर कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर वार्ता की जायेगी। जल्द ही एक मांग पत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को दिया जायेगा। विभाग से यह भी मांग की जायेगी कि जल्द से जल्द विभाग का पुनर्गठन किया जाय। साथ ही वर्षोे से एक ही पद पर कार्यरत कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जाय। जनपदीय कार्यालयों में ढांचा बढ़ाया जाय। इसके लिए विकासखण्ड स्तर तक सूचना केन्द्र की स्थापना की जाय।अधिवेशन को एल.पी. भट्ट, यमुना प्रसाद व्यास, शेखर चन्द्र जोशी, कीर्ति पंवार, चन्द्र सिंह तोमर, अंकित चौहान सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा भी सम्बोधित किया गया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध किया गया। चुनाव अधिकारी गोपाल सिंह राणा द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। सर्वसम्मत्ति से अध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी,उपाध्यक्ष सुषमा, महामंत्री सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत, संगठन मंत्री चेतन पाण्डेय, अंकित चैहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान, संयोजक आॅडिटर प्रमोद तिवारी, प्रचार मंत्री बहादुर सिंह कन्याल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य रामपाल सिंह रावत, गिरीजाशंकर जोशी, रणजीत सिंह बुदियाल, दीपेन्द्र सिंह रावत,मनोज कुमार सती, सुनील तोमर, पारूल, संतोषी नेगी, विपिन चंद्र और रामसिंह परजोली को चुना गया।


Leave A Comment