Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



सुब्रत राॅय के शोध प्रबंधन ‘लाइफ मंत्रास’ का लोकार्पण

sahara

देहरादून। सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन सुब्रत राॅय सहारा द्वारा लिखे गए शोध प्रबंधन ‘लाइफ मंत्रास’ का लोकार्पण किया गया। इसमें उनके जीवन भर के अनुभवों, अवलोकनों तथा आम लोगों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं पर उनके नजरिये का प्रस्तुतीकरण हुआ है। इस पुस्तक का लोकार्पण देश-विदेश में फैले सहारा इंडिया परिवार के 5000 काॅर्पोरेट संस्थापनों में एक साथ विशेष आयोजन स्थलों पर भव्य तरीके से किया गया। ‘लाइफ़ मंत्रास’ उनकी ‘चिन्तन तिहाड़ से’ पुस्तकत्रयी शृंखला की तीन पुस्तकों में से पहली पुस्तक है और देश-विदेश के सभी प्रमुख पुस्तक केंद्रों, सभी प्रमुख आॅनलाइन पोर्टल्स पर तथा ई-बुक के रूप में भी उपलब्ध है। इसी शृंखला में आगे आने वाली पुस्तकें हैं, ‘थिंक विद मी – हाउ टू मेक अवर कंट्री आइडियल’ तथा ‘रिफ्लेक्शन फ्राॅम तिहाड़ -ए बुक आॅन तिहाड़ जेल’। इन दोनों पुस्तकों का लोकार्पण भी शीघ्र किया जाएगा। ‘लाइफ़ मंत्रास’ पुस्तक में सुब्रत राॅय सहारा ने सभी मनुष्यों में निहित मूल प्रवृत्तियों से जुड़े मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक पहलुओं का इतने सुंदर और विस्तृत ढंग से वर्णन किया है कि सर्वशक्तिमान द्वारा मनुष्य को प्रदत्त जीवन के नैसर्गिक सौंदर्य के इस दिव्य रहस्य से हम भलीभांति अवगत हो सकें। वह अपने प्राक्कथन में लिखते हैं – ‘‘इस पुस्तक को पढ़ लेने के बाद आप निश्चित रूप से पूरे विश्वास के साथ महसूस करेंगे कि जीवन में शांति, सच्चा सुख, प्रसन्नता, आत्मसंतोष और संतुष्टि पाने तथा भौतिक उपलब्धियों, सम्मान और प्यार के मामले में निरंतर प्रगतिशील बने रहने के लिए भी आपको इस दुनिया में किसी अन्य पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। यह केवल आप पर निर्भर करता है। सब आपके अपने हाथ में है।’’ सुब्रत राॅय सहारा यह भी बताते हैं कि जीवन को सही मायने में सुंदर बनाने के लिए हमें उन मूलभूत सच्चाइयों और मूल प्रवृत्तियों को समझने की जरूरत है, जिन्हें लेकर हम पैदा हुए हैं और जो हम सबके अंदर स्वाभाविक रूप से निहित हैं। इसका बेहतर परिणाम पाने के लिए हर एक को जीवन के मनोवैज्ञानिक या भावनात्मक पहलुओं, दूसरे शब्दों में, जीवन की सच्चाइयों अथवा जीवन के दर्शन को समझना होगा। बक़लम सहाराश्री ‘‘जैसे-जैसे आप इन ‘लाइफ़ मंत्रास’ की प्रभावशाली ऊर्जा में डूबते जाएंगे, आपके अपने अंदर धीरे-धीरे एक बदलाव, एक संतोष-भावना और आत्म प्रेरणा का अनुभव होता दिखाई देगा। आपको इस परम सच्चाई की अनुभूति हो जाएगी कि जीवन यात्रा वास्तव में एक अत्यंत सुखद और उज्ज्वल अनुभव से परिपूर्ण है।’’वर्तमान में सुब्रत राॅय सहारा बाजार नियामक सेबी के साथ चल रहे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

Leave A Comment