Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



सीपीएम कार्यालय पर हुए हमले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की निंदा

pc

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में सीपीएम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले को लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताते हुए हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है। प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताने का सभी को अधिकार है, परन्तु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार सीपीएम कार्यालय पर हमला किया गया उसकी हम कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उसके कार्यकर्ताओं का लोकतांत्रित व्यवस्थाओं में विश्वास नहीं है तभी वे इस प्रकार का आचरण करते हैं। भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता देश एवं राज्य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहते हैं इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाय कम है। प्रीतम सिंह ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में पथराव की इस घटना को अंजाम दिया गया जिसमें सीपीएम के कई नेता एवं कार्यकर्ता लहूलुहान हो गये। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है उसके कार्यकर्ता कानून व्यवस्था को धता बता रहे हैं तथा विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं के इस कृत्य की घोर निन्दा करती है। जिन भाजपा नेताओं ने सीपीएम के कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं पर हमला किया उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करते आ रहे हैं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave A Comment