Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



सीएम ने आईटीबीपी जवानों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी के नेलांग पोस्ट पर जाकर आईटीबीपी के जवानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने नेलांग में ध्वजारोहण किया। उन्होंने जवानों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ समय बिताया एवं मिष्ठान वितरण भी किया। जवानों ने उनके उत्साह वर्धन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे कार्य करने का जज्बा और हौंसला और अधिक बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवान विपरीत परिस्थितियों में जिस बुलंद हौंसले के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, इसी के परिणामस्वरूप आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं। अपने पराक्रम और साहस के कारण हमारे जवान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेलांग क्षेत्र सामरिक और प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 11614 फीट की ऊंचाई पर लगभग .05 डिग्री सेल्सियस पर जवान चैबीसों घंटे हिमालय और देश के सजग पहरेदार के रूप में सेवा कर रहे हैं। क्षेत्र में आने वाली किसी भी आपदा के लिए पहले रिस्पोन्डर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। आपदा के दौरान इन हिमवीरों द्वारा किये गये राहत एवं बचाव कार्यों की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश के प्रति निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही सामाजिक हित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आईटीबीपी के जवानों के कल्याण हेतु कई प्रयास किये हैं। आईटीबीपी को आधुनिक संसाधनों से लैस बनाया गया है, ताकि जवान भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए और अधिक सक्षम हों। इसके लिए जवानों को आधुनिक उपकरण, आॅप्टिकल डिवाइस, टैलीकम्यूनिकेशन के उपकरण प्रदान किये गये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईटीबीपी की सभी अग्रिम चैकियां सड़क मार्ग से जुड़ जाएं, इसके लिए बोर्डर क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में बोर्डर एरिया से रोड कनेक्टिविटी का कार्य शीघ्र पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने घोषणा की है कि उत्तराखण्ड के निवासी जो सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त होते हैं, उनके आश्रितों को राज्य सरकार के द्वारा शैक्षिक योग्यता के आधार पर सेवायोजित किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, सचिव नितेश झाॅ, आईटीबीपी के आईजी एच.एस. गौरया, डीआईजी संजीव रैना, कमाण्डिग आॅफिसर डी.पी.एस.रावत एवं आईटीबीपी के अन्य जवान उपस्थित थे।

Leave A Comment