Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



सीएम त्रिवेंद्र ने बांटे दायित्व , जानिए खबर

देहरादून | राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में मोहन प्रसाद थपलियाल को अध्यक्ष बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति, केदार जोशी को अध्यक्ष कुमाऊ मण्डल विकास निगम, नरेश बन्सल को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, गजराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, ज्ञान सिंह नेगी को उपाध्यक्ष राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद, शमशेर सिंह सत्याल को अध्यक्ष श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है। जबकि डाॅ. विनोद आर्य को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, विजय बडथ्वाल को अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, महावीर सिंह रांगण को अध्यक्ष गढवाल मण्डल विकास निगम, डाॅ आर के जैन को अध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग, समीम आलम को अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, दीप्ति रावत को उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, घनानन्द ऊर्फ घन्ना भाई को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के साथ ही राजेश कुमार को अध्यक्ष समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का दायित्व दिया गया है। शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में नामित दायित्वधारियों ने शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दायित्वधारी अपने अनुभवों एवं कार्यकुशलता से अपने कार्यो का निर्वहन कर प्रदेश के विकास की गति में और तेजी लायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति से इन संस्थाओं की कार्यकुशलता में भी और गति आयेगी साथ ही आम जनता के हित में और बेहतर कार्य हो सकेंगे।

पॉली किड्स ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव

देहरादून। पॉली किड्स ने शनिवार को अपना वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रमों को शुभारंभ चैयरमैन कैप्टन मुकुल महेंन्द्रू ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वार्षिकोत्सव में भाग लेने वाली शाखाएं वसंत विहार, जोगीवाल और बंजारावाला। लगभग पांच सौ छात्रों ने भाग लिया और समारोह में सुबह और दोपहर के सत्रों में एक हजार से अधिक माता-पिता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विषय ‘वाइब्रेंट इंडिया’ और ‘उत्सव’ थे- भारत के त्यौहारों पर प्रकाश डाला गया और ‘ए जर्नी टू वंडरलैंड’ छात्रों ने भारत के विभिन्न त्यौहारों को चित्रित करने वाले नृत्य और नाटाकों का प्रदर्शन किया। सभी शाखाओं द्वारा कुल 50 कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें शामिल थे-सरस्वती मंत्र, गणेश वंदना, क्रिसमस, नव वर्ष, दिवाली, लोहड़ी, होली, दांडिया, गरबा, बाँका कान्हा, रक्षा बंधन, क्रिकेट, जिंघ्गाट गीत और देशभक्ति पर नृत्यद्व स्ट्रीट प्ले, स्कीट ऑन मेरी माँ कहाँ हे? और त्यौहार, रम्पेल्स्टिल्त्स्किन, शा-ला-ला, हनी बनी, मिकी हॉट डॉग, लैवेंडर, मैकरिना लड़के, बार्बी गर्ल आदि। कक्षा 3 और 4वीं के माता-पिता को सम्मानित किया गया। चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंन्द्रू ने कहा कि अपने अस्तित्व के संक्षिप्त 10 वर्षों में पॉलीकिड्स ने 22 शाखाएं स्थापित की हैं, पिछले वर्ष के दौरान द पॉली किड्स में 100 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। पॉली किड्स ने खुद को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के सीखने की एक प्रमुख संस्था के रूप में स्थापित किया है। स्कूल ने उत्तर भारत मेरिट पुरस्कार जीता सर्वश्रेष्ठ प्रीस्कूल श्रृंखला के लिए, भारत में शीर्ष 100 प्रीस्कूल पुरस्कार और 2018 में भारत शिक्षा रतन पुरस्कार के लिए उत्तर भारत मेरिट पुरस्कार जीता। इस अवसर पर चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंन्द्रू, निदेशक नंदिता सिंह और कैप्टन रोहित सिंह, ऋषभी डोभाल, सिद्धार्थ चंदोला, रंजना महेंन्द्रू, माधवी भाटिया, तरूना गुजराल, राजेश गुजराल, रितु गुजराल, विनोद। सिस्टम समन्वयक दिव्या जैन, दीप्ति सेठी, प्रधान अध्यापक शिवानी मजारी, गीतांजलि, अनीता, दिव्या अग्रवाल, पोमिला नारूला, पूनम निगम, नेहा सहगल, गुरलीन, प्रियंका कोहली, सरगम, हिमांशी अरोड़ा, संगीता आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment