सीएम त्रिवेंद्र उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि को लेकर अमित शाह से की भेंट
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में नार्थ ब्लाॅक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुई जन-धन हानि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दैवीय आपदा से इस वर्ष राज्य के विभिन्न स्थानों पर 32 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार लगभग 175 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त स्थानों पर संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश में आपदा की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया।
खबरे और भी …
सीएम त्रिवेंद्र के निर्देश पर मिली मदद
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर विद्युत करंट लगने से अपने दोनो हाथ गवां चुके जनपद पिथौरागढ़ निवासी साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। अशोक कुमार पिता साहिल कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि विगत दिनांक 02 जुलाई, 2019 को जनपद पिथौरागढ़ निवासी साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार, जो कक्षा 07 का छात्र था, विद्युत पोल की चपेट में आ गया था। करेंट लगने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया किन्तु चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय नई दिल्ली में चिकित्सकों द्वारा साहिल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसके दोनों हाथ काट दिये गये। चिकित्सको की राय के अनुसार साहिल के दोनो पैर भी काटने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि साहिल की स्थिति बेहद गम्भीर है। ईलाज में अब तक तीन लाख रूपये का खर्च भी आ चुका है।