Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



साधन विहीन व निर्बल वर्ग के बच्चों को यथा सम्भव पहुंचे सहायता : राज्यपाल

rajpal

जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही सुदूर ग्रामीण अंचलों में योजनाओं का लाभ मिल सके इसका विशेष ध्यान देना होगा यह बात बेबी रानी मौर्य ने आज स्थानीय सर्किट हाउस में जनता से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा, सड़क व पेंशन से जुड़े मामलो में पूर्ण सतर्कता बरती जाय। राज्यपाल ने पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों तक युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृृत्ति को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सर्व प्रतिभा लोक विद्या सांस्कृतिक समिति द्वारा बनाये गये कुमाऊॅनी भाषा में लिखित मातादेवी के भजनो का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि लोक भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह सराहनीय कदम है। इसके अलावा उन्हें उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग पूर्व सदस्या मंजुला बिष्ट द्वारा तीन पुस्तकें जिनका संपादन स्वयं उन्होंने किया था उन्हें भेंट किये जिनमें भरते फूल बहते आॅसू, योग समग्र स्वास्थ्य, चली श्याम निरन्तरम पुस्तकें थी। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जनपद में लेखन व शोध कार्य सहित साहित्य के क्षेत्र में अच्छा काम होता है जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। हिमालय से उदघोष के सम्पादक दीपक पाण्डे ने भी अपनी पत्रिका राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि जो भी शिकायतें की जाय उसमें प्रमाणिकता हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय। अनावश्यक रूप बदले की भावना से कोई शिकायत न हो इसका ध्यान देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने यहाॅ के प्राकृतिक सौन्दर्य का अवलोकन करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनायें है यहाॅ के पर्यटन को विकसित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन सिंह लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, अनुसूचित जाति मोर्चें के जिलाध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा, गिरीश खोलिया, अजय वर्मा, सज्जन लाल टम्टा, गिरीश नाथ गोस्वामी, सुप्रिया आर्या, पियूष कुमार, चन्द्रशेखर आर्य, जे0डी0 पाण्डे, धर्मवीर, अमन कुमार, हरीश कनवाल, शिवराज बनौला सहित उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगो ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और अनेक समस्याओं के बारे में वार्ता की। राज्यपाल ने इस अवसर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिये कि जनपद में साधन विहीन व निर्बल वर्ग के बच्चों को यथा सम्भव सहायता पहुॅचाने की कोशिश की जाय और जहाॅ पर समस्यायें अधिक है उनका निराकरण करने की कोशिश की जाय। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी, राज्यपाल के ए0डी0सी0 असीम श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी के0एस0 टोलिया, उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार खुश्बू आर्या, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिध उपस्थित थे।

Leave A Comment