Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे ई रिक्शा चालक, जानिए खबर

देहरादून । राजधानी के प्रमुख मार्गो पर ई रिक्शा संचालन पर लगाई गयी रोक के विरोध में ई रिक्शा चालकों ने आज सीएम आवास कूच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ई रिक्शा संचालकों को विपक्ष कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है आज सीएम आवास कूच के दौरान भी कांग्रेस के कई नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि ई रिक्शा को नगर यातायात में बाधक बताते हुए घंटाघर सहित प्रमुख मार्गो और हाईवे पर ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके कारण राजधानी क्षेत्र में काम करने वाले डेढ़ हजार से अधिक ई रिक्शा चालकों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। ई रिक्शा संचालकों का कहना है कि उन्होने अपनी तमाम उम्र की जमापूंजी खर्च कर जैसे तैसे ई रिक्शा का जुगाड़ किया लेकिन अब पुलिस प्रशासन व सरकार उन्हे ई रिक्शा नहीं चलाने दे रही है। जिससे उनके परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है। उनकी मांग है कि उन्हे पूर्व के भांति सभी सड़कों व  क्षेत्रों में ई रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाये।लम्बे समय से रोजी रोटी के लिए आंदोलन कर रहे यह ई रिक्शा चालक अब तक कई दरवाजे खटखटा चुके है। लेकिन उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। आज यह ई रिक्शा चालक परेड ग्रांउड धरना स्थल पर एकत्र हुए जहंा से उन्होने सीएम आवास कूच किया। किन्तु पुलिस द्वारा उन्हे सचिवालय पर ही रोक दिया गया जहंा उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़पें हुई। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजद रहे। कांग्रेस का कहना है कि सरकार बेरोजगारों को नौकरी देना तो दूर, मजदूरों और गरीबों को काम भी नहीं करने दे रही है। भाजपा सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए यंहा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की गयी तथा रिक्शा चालकों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।

Leave A Comment