Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का भी भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के संबंध में भी प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में सरकारी चीनी मिलों के बकाया भुगतान के लिये रू0 98 करोड की धनराशि अवमुक्त की गई है। प्रदेश सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। किसानों की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। किसानों को मात्र दो फीसदी ब्याज पर उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से एक लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना से अब तक 03 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसानों की हालत सुधारने के लिए प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावाा दिया जा रहा है। राज्य में इस समय 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर जैविक खेती की जा रही है। किसानों को खाद पर डीबीटी सब्सीडि देने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सगंध पौधों की खेती के जरिए कई किसानों की आमदनी दो गुनी हुई है। गांवों में बागवानी, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों के व्यापक हित में ‘बीज से बाजार तक’ की रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से 3632 करोड़ रूपए की समेकित सहकारी विकास परियोजना शुरू की गई है। इससे प्रदेश के 50 हजार किसानों को फायदा होगा। जैविक खेती के विकास के लिए पहले चरण में 78 हजार हेक्टेयर भूमि में 3900 क्लस्टर चयनित किए गये हैं। इससे 1 लाख 95 हजार किसान लाभान्वित होंगे। कृषि यंत्रीकरण के लिए फार्म मशीनरी बैंको की संख्या 70 से बढाकर 370 की गई है। फार्म मशीनरी बैंक में कम से कम 8 कृषकों के समूह को रू0 10.00 लाख मूल्य तक के कृषि यन्त्र 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। दुग्ध संघों को 04 रूपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जा रही है इससे लगभग 50 हजार दुग्ध विक्रेता लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा प्रदेश भी मुख्य रूप से गांवों की भूमि है तथा गांवों में रहने वाली अधिकांश आबादी किसानों की है। तथा कृषि उनकी आय का मुख्य साधन है। प्रदेश में कृषि की तस्वीर बदलकर किसानों की खुशहाली का हमारा संकल्प है।

Leave A Comment