Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



सरकार किसानों की आर्थिकी सुधारने हेतु प्रयत्नशील : सीएम

uk-cm

काशीपुर | प्रदेश सरकार राज्य को बेहतर, साफ सुथरी, पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए वचनबद्ध है। सरकार द्वारा प्रदेश को एक सशक्त आदर्श प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामलीला मैदान काशीपुर में आयोजित पं0दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत वृहद किसान ऋण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय को दो गुना करने हेतु प्रतिबद्ध हैं और किसानों को भी कृषि आधारित कार्यों में और अधिक रूचि लेकर अपनी आय को दो गुना करने हेतु सहयोग प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी के साधनों में वृद्धि हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ना का बकाया का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिकी सुधारने हेतु प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा डिकम्पोजिटर लिक्विड बनाया गया है, जो 40 दिनों में जैविक कूड़े को खाद में परिवर्तित कर देता है। इसका मूल्य 20 से 25 रूपये लीटर है, यह खाद मृदा को उर्वरक बनाकर उसमें प्राण फूँकने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3 वर्षों के लिए 15 सौ करोड़ रूपये उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में खेती करना कठिन है। उन्होंने कहा कि राज्य में 370 फार्मर मशीनरी बैंक बनाये गये हैं तथा प्रत्येक बैंक कीे 10 लाख की धनराशि रखी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोल्ड वाटर फिशरीज के लिए शीघ्र ही नई योजना लाँच की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर निरन्तर प्रहार कर रही है। इसी क्रम में अब तक 25 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को तत्काल जेल भेजा जायेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खाद्य घोटाले के अधिकारी को सस्पैण्ड करते हुए कार्यवाही की जा रही तथा वजीफा घोटाले की द्रुत गति से जाँच चल रही है। उन्होंने कहा कि जाँच में दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जायेगा।

Leave A Comment