Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



समाज में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान दौर मे संचार के क्षेत्र में यह गतिशील माध्यम है। हमें इसका उपयोग जन जागरूकता के साथ ही समाज के व्यापक हित में करना होगा। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहित से जुडी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण माध्यम बन सके। इस दिशा में हमें प्रयास करने होंगे।  मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के महत्व को समझना होगा। समाचारों, घटनाओं का सकारात्मक फाॅलोअप इसमें होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध, नशे के विरूद्ध, सिन्थेटिक ड्रग्स के विरूद्ध मुहिम चलाने की बात कही गई है। समाज को इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिये भी यह एक माध्यम बन सकता है। इसी प्रकार सरकार द्वारा समाज के व्यापक हित में जो सकारात्मक पहल की जा रही है उसे इसके माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा सकता है। देश में इस समय 05 महिला राज्यपाल है। सुप्रिम कोर्ट में 03 महिला जज है। सेना में महिलाओं को समान अवसर, सबको आवास, उज्ज्वला, सौभाग्य योजना, आॅलवेदर रोड कर्णप्रयाग रेल लाईन जैसे कार्यों को समाज के व्यापक हित में इसमें समाहित किया जा सकता है। उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना, जिसमें 5.37 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी उत्तराखण्ड का ओडीएफ में पहला राज्य बनने, पीएमजीएसवाई में मिले एवार्ड, मोस्ट फिल्म फ्रेंडली एवार्ड, खाद्यान्न उत्थान में मिले एवार्ड, पर्यटन ग्लोबल एवार्ड, जो राज्य को मिले, रियायती दर पर एनसीआरटी की पुस्तकों की व्यवस्था जैसे सकारात्मक पहलों को इससे जोडा जा सकता है। समाचार को प्रस्तुत करने की कला को हमें इसके माध्यम से सीखनी होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिरूल व लीसा के बेहतर उपयोग व प्रसाद योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बन सकती है। पिरूल व लीसा भविष्य के आधार बनेंगे इससे 143 चीजों के अलावा तारपीन, तारकोल, डीजल व बायोमास से बिजली पैदा की जा सकती है। जो हमारी आर्थिकी का मजबूत हिस्सा होगी। हमने 20 हजार कुपोषित बच्चों व माताओं को एडोप्ट कर उन तक पोष्टिक सामग्री पहुचाने का कार्य किया है। इसके लिये गार्जियन तैनात किये है। यदि ऐसे कार्यक्रम सोशल मीडिया का हिस्सा बनें तो जन जागरूकता बढने के साथ ही आम आदमी के जीवन स्तर में और अधिक सुधार हो सकेगा। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भटट ने इस अवसर पर अपने सारगर्भित प्रजंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से की गई पहलों की व्यापक जानकारी प्रस्तुत की। तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में उठाये गये कल्याणकारी कदमों पर विस्तृत चर्चा की। भटट ने कहा कि सोशल मीडिया का महत्व सर्वविदित है। उन्होंने इसके विभिन्न टूल्सों के महत्वों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने भी सोशल मीडिया के महत्व पर विचार व्यक्त किये।

Leave A Comment