Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



विस सत्र का पहला दिन , जानिए खबर

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा का सत्र सोमवार को शुरु हुआ। सत्र के पहले दिन सदन ने दिवंगत पूर्व संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की यादें हमेशा स्मरणीय रहेगी , उनकी कार्यशैली हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी। सदस्यों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से उत्तराखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही वंदेमातरम के साथ शुरु हुई। उसके पश्चात कार्यवाहक संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने प्रस्ताव रखा कि नियम-315 में शिथिलिकरण करते हुए आज के प्रश्नकाल को निलंबित करते हुए दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। उनके इस प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ के अपने अनुभवों को साझा किया। पूरे सदन ने दिवंगत पूर्व मंत्री प्रकाश पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नेता सदन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रकाश पंत की राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा व साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रूचि थी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति से जुड़े रहे। 1998 में प्रकाश पंत जी उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए। नवगठित राज्य उत्तराखण्ड राज्य के वे अंतरिम विधानसभा के अध्यक्ष रहे। काॅमनवेल्थ देशों में से किसी राज्य का सबसे कम उम्र का विधानसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्रकाश पंत को हांसिल हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पंत जी ने ‘एक आवाज प्रारब्ध’ कविता संग्रह, ‘मेरी आदि कैलाश यात्रा’ यात्रावृत्त, ‘एक थी कुसुम’ कहानी संग्रह व ‘लक्ष्य’ निबन्ध लिखा। राज्य स्तरीय निशानेबाजी में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हांसिल किया। प्रकाश पंत जी केवल राजनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी भी थे। सदन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कुशलता, वित्तीय मामलों का ज्ञान व विपक्ष के हर तीखे वारों का जबाब सरलता से देना उनकी खूबी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जनसमयाओं व अन्य मामलों को प्रकाश पंत जी बड़ी गम्भीरता से सुनते थे व समस्याओं का समाधान करने का हर सम्भव प्रयास करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पंत की यादें हमेशा स्मरणीय रहेंगी। उनकी कार्यशैली हमेशा हमें कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि प्रकाश पंत अपने ज्ञान को विनम्रता पूर्वक प्रस्तुत करते थे। उन्होंने प्रकाश पंत से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रभारी संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, प्रीतम सिंह पंवार, वंशीधर भगत, विनोद कंडारी, विशन सिंह चुफाल, राजकुमार, हरबंश कपूर आदि सदस्यों ने अपने विचार रखे और प्रकाश पंत से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Comment