Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



लोकतंत्र बचाओ यात्रा को मिल रहा भरपूर समर्थनः किशोर

kishor

देहरादून । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा को पूर्ण समर्थन मिल रहा है। जनता कांगे्रस के साथ खड़ी दिखाई दे रही है, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है और वह नाहक ही पद यात्रा को लेकर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से कांगे्रस जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलने का काम कर रही है और जनता इसे बखूबी समझ रही है। उपाध्याय ने कहा कि कांगे्रस की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ हो रही है, इसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता कांगे्रस के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है और उसके बीच भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो चुका है। भाजपा ने राज्य की जनता से जो छल किया है उससे प्रदेशवासी बखूबी वाकिफ है।कांग्रेसजनता के बीच जाकर उन्हें यह बता रही है कि भाजपा ने किस प्रकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार को 28 मार्च का दिन बहुमत साबित करने के लिए दिया था तो केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन पहले क्यों लगा दिया। भाजपा को अंदेशा था कि हरीश रावत सरकार सदन में बहुमत साबित कर लेगी, इस डर के चलते ही उसने राष्ट्रपति शासन लगाकर लोकतंत्र पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस शासन में जनहित की योजनाओं को पूरी तव्वजो दी जा रही थी और इससे जनता को लाभ पहुंच रहा था। इससे भाजपा की परेशानियां बढ़ गईं थी और वह हरीश रावत सरकार को गिराने की फिराक में लगी हुई थी। जब उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली तो उसने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग कर राज्य की लोकशाही व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।

Leave A Comment