Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



रोजगार सृजन को दिए जाएं सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यालय के अधिकारी भी जाए फील्ड में

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आउटकम और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठकों के कार्यवृत्त उसी दिन तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का कार्यवृत्त कल सुबह उनकी टेबिल पर पहुंच जाना चाहिए। फील्ड अधिकारियों की जिम्मेवारी तय की जाए। मुख्यालय के अधिकारी भी फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री सचिवालय में वन, कौशल विकास व श्रम विभागों की समीक्षा कर रहे थे। बैठकों के कार्यवृत्त उसी दिन बना लिए जाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठकों में दिए गए निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक के कार्यवृत्त उसी दिन तैयार कर लिए जाएं। आज की बैठक के कार्यवृत्त कल सुबह तक मिल जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने सीएम डैश बोर्ड ‘उत्कर्ष’ में विभागों के लिए की-प्रोग्रेस इंडिकेटर में निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

स्प्रिंगशैड मैनेजमेंट पर फोकस करें : सीएम

वन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्प्रिंगशैड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। मानव-वन्यजीव संघर्ष के समस्त लम्बित प्रकरणों को मार्च 2020 तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जायका के कार्यों में तेजी लाई जाए। पेड़ कटान से संबंधित सूचनाओं को ऑनलाईन किया जाए। बताया गया कि पिरूल एकत्रीकरण के लिए 1 रूपए प्रति किलो की दर से भुगतान किया जा रहा है। स्प्रिंगशैड मैनेजमेंट में 68 जलधाराओं का पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है। कोसी व रिस्पना अभियान में गत वर्ष लगाए गए वृक्षारोपण में सर्वाइवल रेट 90 प्रतिशत से अधिक रही। पिछले वर्ष वन विभाग द्वारा 38 करोड़ लीटर जल संचयन व जल संरक्षण किया गया।

उद्योगों की मांग के अनुसार हों आईटीआई में ट्रेड

कौशल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आई.टी.आई. में उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेड रखे जाने के निर्देश दिए। प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों के लिए अप्रेन्टशिप की व्यवस्था सुनिश्चित हो। कुछ मॉडल आई.टी.आई विकसित की जाएं। छात्रों के प्लेसमेंट के लिए उद्योगों से समन्वय हो। जिन छात्रों को प्लेसमेंट मिलता है, कुछ माह बाद उनकी कम्पनी में क्या स्थिति है, इसकी जानकारी भी जुटाई जानी चाहिए। बताया गया कि विश्व बैंक के सहयोग से 25 आई.टी.आई. अपग्रेड की जा रही हैं। विभाग द्वारा 1680 के सापेक्ष 1782 का कैम्पस सेलेक्शन कराया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में मार्च 2020 तक 33 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में सभी पात्र व्यक्तियों को योजना के दायरे में लाया जाए। समीक्षा बैठक में केबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक जयराज, सचिव अमित नेगी, हरबंस सिंह चुघ, डा. रणजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment