Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



रेनो काइगर ने भारत में रखा अपना कदम, जानिए खबर

सबसे पहले भारत में उसके बाद दूसरे देशों में पेश की जायेगी

देहरादून। अपनी शोकार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने से उत्पन्न शुरुआती उल्लास के बाद, ग्रुपे रेनो ने आज भारत में बेसब्री से इंतजार की जा रही रेनो काइगर को पेश किया। दुनिया के दूसरे देशों में पेश किए जाने से पहले भारत के लिए डिजाइन और विकसित की गई एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एस.यू.वी., रेनो काइगर भारत में रेनो द्वारा पेश किए जाने वाले परिवर्तनकारी उत्पादों की दिशा में सबसे नवीन उत्पाद है। डस्टर, क्विड और ट्राइबर के जैसे ही, रेनो काइगर भी अपने वर्ग के समीकरणों को बदले देगी और रेनो के लिए एक और हालातों को बदलने का दम रखती है।
रेनो काइगर ने अपने अद्भुत डिजाइन के चलते पहले ही अपनी एक शानदार जगह बना ली है, जो कि एक बेहद दमदार व्यक्तित्व को दर्शाता है। रेनो काइगर को बहुत से स्पोर्टी और तगड़े तत्वों के साथ तैयार किया गया है और यह एक असली एस.यू.वी. के तौर पर अपनी जगह बनाती है। अंदर से, रेनो काइगर का स्मार्ट कैबिन टेक्नोलॉजी, कार्यक्षमता और खुली जगह का मिश्रण है। बेहतर प्रदर्शन और गाड़ी चलाने के मजे के लिए रेनो काइगर को एक नया टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन शक्ति प्रदान करेगा। इस इंजन को निर्भरता और स्थायित्व के लिए जाँचा गया है, और रेनो की विश्वस्तरीय रेंज पर पहले से शामिल नवीनतम तकनीकी अभिनवता प्रदान करता है। यह बेहतरीन प्रदर्शन वाला, आधुनिक और ईंधन-कुशल इंजन एक सोपर्टी ड्राइव सुनिश्चित करेगा और जिसके साथ मल्टी सेंस ड्राइव मोड्स भी होंगे जो ग्राहकों को गाड़ी चलाने की प्राथमिकताओं के हिसाब से बिल्कुल सही लचीलापन प्रदान करते हैं। ‘‘डस्टर, क्विड और ट्राइबर के बाद, अब हम एक आधुनिक एस.यू.वी., रेनो काइगर को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं है जो भारतीय बाजार के हिसाब से एकदम सही है। काइगर में वो सबकुछ है जो रेनो पेश कर सकती हैरू रचनात्मकता और ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ के साथ अभिनवकारी कारों में हमारी महारत। इस बात का सबसे बड़ा सबूत कि रेनो असल में हालात बदल सकती है,’’ फैब्रिस कैंबोलिव, एस.वी.पी., रेनो ब्रांड, सेल्स एवं ऑपरेशन्स ने बताया।

रेनो काइगर एक दमदार, तेज-तर्रार और शालीन एस.यू.वी. 

‘‘शो-कार के अपने वादे को निभाते हुए, रेनो काइगर एक दमदार, तेज-तर्रार और शालीन एस.यू.वी. है। शहरी की भीड़-भाड़ में चलने के लिए तैयार की गई, हमने इसे बाहरी इलाकों में और किसी भी तरह की सड़क पर आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया है। काइगर का खास एक एस.यू.वी. जैसा रूप है और इसका लंबा व्हीलबेस अपनी सवारियों को शानदार जगह और वॉल्यूम प्रदान करना संभव बनाता है। इसके श्स्मार्ट केबिनश् को खास तौर से मिल-जुलकर इस्तेमाल और सुविधा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है,’’ लॉरेन वैन डेन ऐकर, ई.वी.पी., हैड ऑफ डिजाइन, ग्रुपे रेनो ने कहा। रेनो काइगर भारत की डिजाइन, इंजीनियरिंग और विनिर्माण की काबिलियतों के सामर्थ्य को प्रदर्शित करेगी और रेनो के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के लिए प्रबल प्रतिबद्धता को दर्शायेगी। भारत में, ग्रुपे रेनो ने हमेशा विघटनकारी और अभिनवकारी होने पर ध्यान दिया है जो उसके उत्पादों की श्रेणी के साथ पर्याप्त तौर पर सिद्ध हो जाता है। रेनो इसे और भी आगे बढ़ायेगी बिल्कुल नई रेनो काइगर की पेशकश के साथ। रेनो काइगर और भारतीय बाजार के महत्व के बारे बोलते हुए, वेंकटराम मामिलापल्ले, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, रेनो इंडिया ऑपरेशन्स ने बताया, ‘‘रेनो भारत में निरंतर आगे बढ़ती जा रही है और चुनौतीपूर्ण स्थूल-आर्थिक परिवेश में अपना रास्ता तैयार करते हुए, इस उद्योग के रुझानों को बेहतर बनाया है। यह सब हमने अपनी सशक्त व्यावसायिक रणनीति द्वारा संभव किया है जिसमें हमारे उत्पादों की रोमांचकारी श्रेणी, गुणवत्ता और ग्राहक केंद्रितता पर पूरा ध्यान केंद्रित करना और देश भर में अपने जोरदार नेटवर्क शामिल है।

Leave A Comment