Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



राज्यपाल ने राजभवन के कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

uk-uk

देहरादून | आज राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों व कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें स्वच्छता को संस्कार के रूप में अपनाना होगा। अपने घर की सफाई के समान ही मोहल्लों, सड़कों, शहर, सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए भी तत्परता दिखानी चाहिए। बच्चों में सफाई की आदत विकसित करनी चाहिए। वही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदा ही मातृशक्ति का सम्मान करने की गौरवमयी परम्परा है। नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और ’सामर्थ्य’ को बताता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का प्रतीक है, जिसने सदैव स्त्रियों का सम्मान किया है, उन्हें महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में अभी भी लड़के और लड़कियो में भेद किया जाता है, जन्म के समय बालिकाओं के पक्ष में लिंगानुपात बेहद कम रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ नवरात्रि में कन्या पूजन नही, वर्ष पर्यन्त कन्या पूजन करें, उन्हें मान दें। हमारी बेटियां हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं को और सशक्त करने के लिए ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

 

 

Leave A Comment