Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन आज से प्रारम्भ, जानिए खबर

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट का प्रथम स्टेशन है योगनगरी ऋषिकेश

सीएम त्रिवेंद्र ने व्यक्त किया आभार

देहरादून | सोमवार से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के पहले स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का विधिवत संचालन प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। चारधाम सड़क परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। प्रदेशवासियो का पहाड़ में रेल का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और चारधाम सड़क परियोजना़, उत्तराखण्ड़ के लिए लाईफ लाईन साबित होगी। इनके बनने पर राज्य में आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और बड़े पैमाने पर आजीविका के संसाधन विकसित होंगे। वो दिन दूर नहीं जब पर्यटक और श्रद्धालु रेल से आएंगे और उत्तराखण्ड के स्थानीय लोग भी अपने उत्पाद शहरों और बाजारों तक रेल से पहुंचा रहे होंगे।
उत्तराखण्ड में 16,216 करोड़ रूपए की 125 किमी लम्बी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस परियोजना का पहला स्टेशन न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हो चुका है। परियोजना को 2024-25 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री भी इस परियोजना पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उनके द्वारा समय-समय पर इसकी प्रगति की समीक्षा की जाती रही है।  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट रेल मंत्री पीयूष गोयल की प्राथमिकताओं में भी है। रेल मंत्रालय द्वारा इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल निगम अधिकारियों के साथ स्टेशन निर्माण के दौरान कई बार निरीक्षण किए थे।  योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा होने के बाद यहां से सोमवार से विधिवत रूप से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सुबह साढ़े दस बजे जम्मू-तवी एक्सप्रेस यहां पहुंची, जिसका तीर्थनगरी के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। हरिद्वार में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान भी योगनगरी ऋषिकेश से रेलगाड़ियां चलेंगी। ऐसे में इस स्टेशन की अहमियत और भी बढ़ जाती है।

Leave A Comment