Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



यूपी : 222 पीसीएम अधिकारियों का तबादला

yogi-adityanath

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चैतरफा घिरी योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 222 सीनियर पीसीएम अधिकारियों का तबादला किया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार शामली के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व(वि/रा) भरत जी पाण्डेय को अपर आयुक्त बस्ती मण्डल, मेरठ नगर निगम के अपर आयुक्त राम भरत तिवारी को रामपुर में अपर जिलाधिकारी(न्यायिक), रायबरेली में तैनात अपर जिलाधिकारी(वि/रा) शत्रोहन वैश्य को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर का कुल सचिव, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश कुमार-।। को अपर आयुक्त मुरादाबाद मण्डल, लखनऊ में तैनात संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज शुक्ला को कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार विभाग में विशेष सचिव, लखनऊ में तैनात अपर आयुक्त वाणिज्य कर रघुवीर को धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव, लखनऊ की अपर मण्डलायुक्त श्रीमती सुधा वर्मा को अपर आयुक्त वाणिज्य कर, बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुल सचिव शत्रुघ्न सिंह को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग में विशेष सचिव अखिलेश कुमार को अपर आयुक्त इलाहाबाद मण्डल, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर निदेशक सूचना निदेशालय, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश सिंह को नगर निगम गाजियाबाद में नगर आयुक्त, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को खेल विभाग में विशेष सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के विशेष सचिव मंगला प्रसाद सिंह को अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन, नेशनल ई-गर्वनेंस डिवीजन नयी दिल्ली में तैनात विशाल सिंह को वाराणसी विकास प्राधिकरण का विशेष सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव, मेरठ के अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) दिनेश चन्द्र को मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़, आगरा के संभागीय खाद्य नियंत्रक अतुल सिंह को अपर जिलाधिकारी(नगर) इलाहाबाद, प्रशिक्षण प्रभाग, राज्य नियोजक संस्थान प्रशिक्षण के निदेशक ओ पी आर्य को मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर, झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को नगर आयुक्त आगरा नगर निगम, एटा के मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया को नगर आयुक्त नगर निगम झांसी, आगरा की अपर आयुक्त श्रीमती रेणु तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी एटा, कानपुर मण्डल के अपर आयुक्त राजाराम को इसी पद पर आगरा भेजा गया है। फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त फैजाबाद, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती लखनऊ अशोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर नोएडा के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी(टी/जी) लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर संप्रति प्रतीक्षारत अरविन्द कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा लखनऊ, नगर निगम मुरादाबाद के नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह को अपर आयुक्त गोरखपुर मण्डल, मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अवनीश कुमार शर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद, देवीपाटन मण्डल गोण्डा के अपर आयुक्त ज्वाला प्रसाद तिवारी को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, कानपुर नगर के संभागीय खाद्य नियंत्रक राजेन्द्र नाथ वाजपेयी को अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली हरिराम को सचिव आगरा विकास प्राधिकरण, लखनऊ के अपर आयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त अनूप कुमार श्रीवास्तव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, वाराणसी में तैनात अपर जिलाधिकारी(नाध्आ) एवं अतिरिक्त प्रभार मुख्य राजस्व अधिकारी मनीलाल को मऊ में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के पद पर तैनात किया गया है। संयुक्त निदेशक रेशम निदेशालय में तैनात कृपा शंकर पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी, फतेहपुर में तैनात उपसंचालन चकबंदी राम सिंह को अपर जिलाधिकारी(ना/आ) वाराणसी, बरेली के अपर नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह(प्रथम) को अपर आयुक्त गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर नगर निगम के नगर आयुक्त बद्रीनाथ सिंह को अपर जिलाधिकारी (भू/अ)कानपुर, उमाकान्त त्रिपाठी(द्वितीय) अपर जिलाधिकारी जौनपुर को इसी पद पर सोनभद्र, झांसी विकास प्राधिकरण के विशेष सचिव रमेश प्रसाद मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जौनपुर, अशोक कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) अपर जिलाधिकारी मैनपुरी को अधिशासी निदेशक राज्य कर्मचारी कल्याण निगम, अतिरिक्त कार्यभार अधिशासी निदेशालय उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा संस्था एवं अतिरिक्त कार्यभार सचिव सतर्कता आयोग लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। भिखारी राम मुख्य राजस्व अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार उपसंचालक चकबंदी बलिया को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मैनपुरी, सीतापुर के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ) रामकेवल तिवारी को अपर जिलाधिकारी(भू/अ) लखनऊ, कन्नौज के अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य को अपर जिलाधिकारी(नगर पश्चिम लखनऊ), बागपत के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) धर्मपाल सिंह को अपर जिलाधिकारी(वि/रा) कन्नौज, बहराइच के अपर जिलाधिकारी(वि/रा) विद्याशंकर (द्वितीय) को अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात, बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ) संतोष कुमार राय को इसी पद पर बहराइच भेजा गया है।
झांसी मण्डी परिषद के उपनिदेशक भगवान शरण को अपर जिलाधिकारी(वि/रा) बस्ती, इलाहाबाद के अपर जिलाधिकारी(विध्रा) दयाशंकर पाण्डेय को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद, श्रीप्रकाश गुप्ता अधिशासी निदेशक राज्य कर्मचारी कल्याण निगम अतिरिक्त कार्यभार, अधिशासी निदेशक उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा संस्था एवं अतिरिक्त कार्यभार सचिव सतर्कता आयोग लखनऊ को उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, प्रतीक्षारत अधिकारी राम सूरत पाण्डेय को अपर आयुक्त बरेली मण्डल, फैजाबाद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता को अपर जिलाधिकारी(नजूल) इलाहाबाद, मऊ के अपर जिलाधिकारी(वि/रा) शिव कुमार शर्मा को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) फैजाबाद, लखनऊ के अपर जिलाधिकारी(भू/अ) रविन्द्र पाल सिंह को अपर आयुक्त आगरा, इलाहाबाद में लोकसेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ को गोरखपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

Leave A Comment