Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



युवाओं की दुर्दशा, प्रदेश की बर्बादी के लिए बीजेपी व कांग्रेस जिम्मेदारः कर्नल कोठियाल

 

उत्तरकाशी। आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल आज अपने गंगोत्री  विधानसभा भ्रमण के सातवे दिन भी कई गांवों में पहुंच कर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में पहुंचे। अपने आज के दौरे की शुरुवात उन्होंने पार्टी कार्यालय उत्तरकाशी में कई युवाओं को आप की सदस्यता दिलाई। आप पार्टी कार्यालय में   अलग अलग गांवों से कई युवा आप की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे थे जो आप की नीतियों को देखते हुए कर्नल कोठियाल को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। कर्नल कोठियाल ने सभी को आप की सदस्यता दिलाते हुए उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि वो आप की नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी कारण उन्होंने आज आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं युवाओं ने नारे बाजी करते हुए कहा कि इस बार कर्नल कोठियाल ही प्रदेश का नवनिर्माण करेंगे।  उन्होंने बताया कि कर्नल कोठियाल के पास बेरोजगार युवकों के लिए एक विज़न है ,क्योंकि बिना सत्ता में रहे उन्होंने 10 हजार से ज्यादा युवाओं को यूथ फाउंडेशन के माध्यम से भारतीय फौज मै भर्ती करवाया है।
इसके बाद कर्नल कोठियाल ने रोजमर्रा की तरह आज भी कई गांवों में डोर टू डोर प्रचार किया। आज उन्होंने दूरस्थ गॉव सेखु,गजोली,गणेशपुर आदि जगहों पर डोर टू डोर जन संपर्क किया गया । ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल को अपने बीच पाकर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मातृशक्ति,युवाओं और बुजुर्गों के साथ कर्नल कोठियाल ने अपना वक्त बिताते हुए उन्हें आप पार्टी के विजन के बारे में बताया। लोगों ने आप की विजन जाना और इसके बाद उन्होंने कर्नल कोठियाल को आप की जीत का विश्वास दिलाया। इस मौके पर कर्नल कोठयाल ने बताया कि आज जनता कांग्रस बीजेपी से तंग आ चुकी है। दोनों ही पार्टियों ने बारी बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है। लेकिन अब प्रदेश को लुटने नहीं दिया जाएगा। आज प्रदेश में स्वास्थय सेवाएं,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,पलायन जैसी गंभीर समस्याएं हैं। यहां के युवाओं को आज भी अपना घर बार छोडकर अन्य राज्यों और शहरों में रोजगार के लिए जाना पडता है लेकिन हमारी सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर हम 1 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। जनता से किया हर वादा आप पार्टी सरकार बनते ही पूरा करेगी। इस बार जनता विकास और काम के नाम पर वोट देगी और 14 फरवरी को झाडू पर मोहर लगेगी। इस मौके पर कर्नल कोठियाल के साथ दिनेश सेमवाल,दीपेंद्र पंवार,दिनेश राणा ,ममता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment