Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



यमुनोत्री को बनाया जाए अलग जिला : अब्बल सिंह कुमांई

dist

देहरादून। पृथक जनपद संघर्ष समिति बड़कोट उत्तरकाशी के अध्यक्ष अब्बल सिंह कुमांई ने यमुनोत्री को अलग जिला बनाये जाने की मांग को लेकर 15 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिले लेकिन इस मामले में वार्ता नकारात्मक रही जिससे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी का सृजन 24 फरवरी 1960 को हुआ था और पहले रवांइ क्षेत्र का भूभाग टिहरी रियासत का एक हिस्सा था और बाद में यह अलग कर दिया गया। उनका कहना है कि यमुनौत्री को अलग जिला बनाये जाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक केदार सिंह रावत के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की घोषणा का स्मरण कराया लेकिन वार्ता में सकारात्मक रूख की जगह मुख्यमंत्री का नकारात्मक रूख रहा है और जिसके कारण क्षेत्रवासियों ने व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाये जाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि 15 अगस्त से पूर्व यमुनौत्री को अलग जिला नहीं बनाया गया तो 15 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंरभ कर दी जायेगी। उनका कहना है कि राज्यपाल डा. के के पाल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निंशक, भुवन चन्द्र खंडूरी, हरीश रावत के साथ ही तीन बार मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिल चुके है और बार बार यमुनौत्री को अलग जिला बनाये जाने की मांग की गई लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है जो चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यमुनौत्री को अलग जिला शीघ्र ही घोषित नहीं किया गया तो अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जायेगा और भूख हड़ताल से शुरूआत की जायेगी। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था लेकिन तब तक उनकी सरकार चली गई। पत्रकार वार्ता में श्याम डोभाल, संदीप राणा, गोविन्द राम डोभाल, महिपाल सिंह असवाल, विशालमणि रतूडी, जयेन्द्र सिंह रावत, मनमोहन सिंह चैहान, राजाराम जगूडी, विजय सिंह रवांल्टा, किताब सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave A Comment