Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के किये दर्शन

uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणुका रावत प्रातः लगभग 11 बजे हैलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहॅुचे। हैलीपैड पर तीर्थ पुरोहितों एवं व्यापार संघ के लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये और मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख समृद्धि एवं कल्याण के लिये प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ पूजा अर्चना में विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उन्होंने बाबा केदारनाथ से राज्य की सुख समृद्धि व कल्याण के लिये प्रार्थना की है। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग को यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी को केदारपुरी में एक हजार यात्रियों के ठहरने के लिये अतिरिक्त व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश भी दिये। दर्शन के लिये लाइन में लगे श्रद्धालुओ से भी मुख्यमंत्री मिले और उनसे यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं में रह गई कमियों को शीघ्र दूर किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम की कैटीन में यात्रियों के साथ खाना भी खाया। इस अवसर पर श्री केदारसभा व समस्त तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा मुख्यममंत्री को 9 सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें मंदिर की सुरक्षा हेतु मजबूत सुरक्षा दीवार निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने, केदारपुरी की सफाई और पुरी के सम्पर्क मार्गो को आवाजाही हेतु खोल दिये जाने सहित आपदा से प्रभावित छूटे हुए तीर्थ पुरोहितों को अहेतुक धनराशि प्रदान करने की मांग की गई।

Leave A Comment