Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सौंग बांध पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

धनौल्टी | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सौंधना गांव में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार दूरगामी सोच के साथ काम कर रही है। बढ़ते जनसंख्या दबाव में शहरों में पानी की कमी की समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालीन उपायों पर काम किया जा रहा है। 1100 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली सौंग बांध परियोजना पूरे देहरादून जिले को चैबीस घण्टे पानी उपलब्ध करवाएगी। इससे 100 करोड़ रूपये का बिजली का खर्च बचेगा। इस साढे़ चार किलोमीटर लम्बे व 128 मीटर ऊंचे बांध के आस-पास के क्षेत्रों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। इस परियोजना को 350 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सौंग परियोजना द्वारा रायपुर क्षेत्र तक ग्रेविटी बेस्ट पानी की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हम दीर्घकालीन व सस्टेनेबल समाधान की ओर बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सौंग बांध क्षेत्र को पर्यटन वैली के रूप में विकसित किया जायेगा। इस क्षेत्र में 20-25 पनचक्कियों का क्लस्टर भी बनाया जायेगा। इस बांध परियोजना की भारत सरकार के स्तर पर भी सराहना की गई है कि यह देश के लिए एक माॅडल परियोजना हैं। सौंग बांध निर्माण में ऐसी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है जिसके तहत बरसात के दिनो को छोड़कर इसमें निरन्तर काम चलेगा। यह बांध व झील पर्यटन आकर्षण का नया केन्द्र बनेगा। स्थानीय लोगों को अच्छे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने सचिव सिंचाई एवं सचिव वित्त को निर्देश दिये कि सौंग बांध परियोजना के प्रभावित परिवारों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय। इस अवसर पर प्रमुख अभियन्ता सिंचाई ए.के. दिनकर द्वारा सौंग बांध परियोजना की तैयारियों को लेकर चल रहे टेस्टिंग कार्य व सर्वे कार्यो की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, सचिव सिंचाई डाॅ.भूपेन्द्र कौर औलख, सचिव वित्त अमित नेगी, जिलाधिकारी देहरादून एस.ए मुरूगेशन व जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सोनिका आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment