Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



महिलाएं ग्रामीण बदलाव कर हमारे नक्शे में रंग भरने का काम करें : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण बदलाव के हमारे नक्शे में रंग भरने का काम करें। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूह एक विचार के रूप में आगे बढ़ें। इनके माध्यम से गांवों व मोहल्लों की आर्थिक सहभागिता हो। डूंगा हाउस में स्टेट बैंक के सौजन्य से ‘‘महिला स्वयं सहायता समूह व बैंक लिंकेज’’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विकास की दौड़ में बने रहने के लिए हमें अपनी मातृ शक्ति को साथ लेना होगा। गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, एससी व एसटी को मुख्यधारा में लाना ही सच्चे मायने में विकास है। महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़े स्तर पर ऋण वितरण के लिए स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दूसरे बैंकों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने एसबीआई से अपेक्षा की कि आगे इसी तरह के आयोजन हल्द्वानी, श्रीनगर व हरिद्वार में भी किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग, अन्य सार्वजनिक व प्राईवेट संस्थाओं को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए देहरादून, हल्द्वानी, रूद्रपुर व हरिद्वार में स्थायी बाजार की व्यवस्था की जाएगी। सरकारी विभागों को निर्देशित किया गया है कि खरीद में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए। एक ई-पेार्टल भी तैयार किया जाएगा जिसमें सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को रजिस्टर किया जाएगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राजमार्गों पर स्थानीय व्यंजन व हेंडीक्राफ्ट के लिए सराय विकसित की जाएंगी। ऋण के भार से दबे महिला स्वयं सहायता समूहों को उबारने की व्यवस्था की जा रही है। सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को एक सहकारी-सहभागिता से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि कार्यक्रम में दूर दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों ने शिरकत की है। मुख्यमंत्री रावत ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूहों को 5-5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सहभागिता में महिलाओं की समान भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। इस पर हमने कई नीतिगत निर्णय लिए हैं। महिला के नाम पर रजिस्ट्री को प्रोत्साहित कर रहे हैं। वन पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान किया जा रहा है। वन पंचायतों के माध्यम से लगभग 700 करोड़ का खर्च किया जाएगा। उत्तराखंड में बदलाव में हमारी बहनों की मुख्य भूमिका दिखनी चाहिए। महिला के जन्म से लेकर वृद्वावस्था तक जीवन के हर पल राज्य सरकार अपनी किसी न किसी योजना को लेकर उनके साथ खड़ी है। गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार में मंडुवा व काला भट देने के उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। रूद्रप्रयाग सहित कई जिलों में मातृत्व मृत्यु दर में कमी आई है। प्रत्येक 5 तारीख को खिलती कलियां कार्यक्रम के तहत कुपोषित बच्चों का वजन किया जाता है

Leave A Comment