Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



मतदाता चुनेेंगे शहर की सरकार ….

vote

 

देहरादूननगर निकाय चुनाव के लिए कर्मचारियों ने मतदान स्थलों पर मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को रेंजर्स कालेज से दून नगर निगम के 671 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम तक देहरादून सहित राज्य की सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदान स्थलों पर पहुंच कर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दून के 100 वार्डों में छह लाख 28 हजार 398 मतदाता शहर की सरकार को चुनेेंगे। जिसके लिए सुबह आठ बजे से बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। रविवार को होने वाले निकाय चुनाव के लिए जिला के छह निकायों में 871 बूथों पर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई। शनिवार को नगर निगम दून के 100 वार्डों के 671 बूथों के पोलिंग पार्टियों को रेंजर्स कालेज से रवाना किया गया। दून में करीब चार हजार कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी व दो पुलिस जवानों को भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक जीएस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एडीएम अरविंद पांडेय की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटी, निर्वाचन प्रपत्र अन्य सामग्री के साथ बूथों पर भेजा गया। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों की ओर से अपने-अपने बूथों पर पहुंचने की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को दे दी है। वहीं, नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर, मसूरी, हरर्बटपुर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान शु्रू होगा। नगर निगम दून के वार्ड-75 लोहिया नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। इस केंद्र में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बूथ-दो पर 1330 और बूथ-एक में 1323 मतदाता अपना वोट डालेंगे। जबकि वार्ड-86 सेवलाकलां के अंतर्गत मुक्तेश्वर एकेडमी बूथ-दो सबसे छोटा मतदान केंद्र है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 136 है। डीएम ने बताया कि जिला के सभी छह निकायों में चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टी बूथों पर पहुंच गई हैं। रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू किया जाएगा। सभी बूथों पर पीठासीन व मतदान अधिकारी मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले तैयारी के साथ रहेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की नजर रखेंगे।

Leave A Comment