Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



भारत में हरित क्रांति लाने में पंतनगर विश्वद्यालय के बीजों की भूमिका महत्वपूर्ण : नेपाल प्रधानमंत्री

नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत में हरित क्रांति लाने में बतायी पंतनगर विश्वद्यालय के बीजों की महत्वपूर्ण भूमिका। नेपाल के प्रधानमंत्री  के.पी. शर्मा ओली, रविवार को दिल्ली से पूर्वाह्न पंतनगर हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल डा.कृष्ण कान्त पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद  भगत सिंह कोश्यारी तथा मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके स्वागत में बालिकाओं ने कुमाउंनी परिधान में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा छोलिया व नेपाली नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ओली ने तराई भवन में अपनी पत्नी  राधिका शाक्या के साथ रूद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। नेपाल के प्रधानमंत्री  ओली इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र गये, जहां पर कुलपति प्रो.ए.के.मिश्रा व अन्य वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें पंतनगर के विख्यात प्रजनक एवं केन्द्रीय बीज के उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत में हरित क्रांति लाने में पंतनगर के बीजों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।  ओली की जैविक खेती में रूचि को देखते हुए यहां पर जैविक बीज उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी उन्हें बताया गया। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि से सम्बन्धित तकनीकों व गतिविधियों के बारे में एक प्रदर्शनी भी केन्द्र पर लगायी गयी, जिसमें  ओली ने विशेष रूचि दिखायी। प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र के भ्रमण के पश्चात नेपाल के प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय में स्थापित समन्वित खेती माॅडल का भी अवलोकन किया, जहां पर एक कृषक परिवार द्वारा खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, गौ पालन, मछली पालन,  मशरूम उत्पादन, कृषि वानिकी, सब्जी उत्पादन इत्यादि का समन्वय करते हुए प्रगतिशील किसान के रूप में खेती की जा रही है, जिसे देखकर अन्य किसान अपनी आर्थिक स्थिती मजबूत कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल डा.कृष्णकान्त पाल, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि मंत्री  सुबोध उनियाल तथा मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह एवं कुलपति प्रो.ए.के. मिश्रा भी उनके साथ थे। समन्वित खेती माॅडल देखने के बाद श्री ओली गांधी हाॅल पहुंचे, जहां पर उन्हें विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

Leave A Comment