Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



भारतीय सैन्य अकादमी: भारतीय सेना को मिले 306 जेंटलमैन कैडेट्स

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ली परेड की सलामी

देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से 306 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेना के अफसर बने। मित्र राष्ट्रों के भी 71 कैडेट्स इस पासिंग आउट परेड के हिस्सा बने। आईएमए में पासिंग आउट परेड (पीओपी) सुबह आठ बजे शुरू हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परेड की सलामी ली। इस बार कुल 377 जेंटलमैन कैडेट्स अफसर बने। इसमें मित्र राष्ट्र अफगानिस्तान, भूटान, किर्गस्तान, लेसोथो, मॉरिशस, नेपाल, श्रीलंका, तजीकिस्तान, तंजानिया और वियतनाम के 71 कैडेट्स शामिल रहे। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति बना लिया है , पास आउट होने वालों में उत्तराखंड से 19, उत्तर प्रदेश से 56, आंध्रप्रदेश से 6, अंडमान निकोबार से 1, असम से 2 बिहार से 24, चंडीगढ़ से चार, दिल्ली से 16, गुजरात से चार, हरियाणा से 39, हिमाचल प्रदेश से 18, जम्मू कश्मीर से छह, झारखंड से चार, कर्नाटक से सात, केरल से 10, मध्यप्रदेश से 10, महाराष्ट्र से 19, मणिपुर से , मिजोरम और ओडिशा से 1-1, पंजाब से 11, राजस्थान 21, सिक्किम से 1क, तमिलनाडू से 9, तेलंगना से 5, पश्चिम बंगाल से 6 कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना के अफसर बने। स्वार्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक से एकेडमी अंडर ऑफिसर विनय विलास गर्द को मिला। सीनियर अंडर ऑफिसर पीकेंद्र सिंह को रजत और बटालियन अंडर ऑफिसर ध्रुव मेहला कांस्य पदक से नवाजे गए। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स का सिल्वर मेडल जूनियर अंडर ऑफिसर शिवराज सिंह को मिला। मित्र राष्ट्रों के सर्वश्रेष्ठ जेंटलमैन कैडेट का अवॉर्ड भूटान के कुएंजांग वांगचुक को मिला। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को मिला। पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति बना लिया है। पाकिस्तान ने हमारे साथ चार लड़ाइयां लड़ीं, उन्हें हर बार हार मिली। पाकिस्तान विचित्र पड़ोसी है, सुधार के रास्ते पर नहीं चल रहा है। रक्षा मंत्री ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज आइएमए की पासिंग आउट परेड का रिव्घ्यू करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आज इंडियन आर्मी की गौरवशाली परंपरा की नई कड़ी को जुड़ते हुए मैं प्रत्घ्यक्ष अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं। जब आप अपने नपे-तुले और सधे हुए कदमताल करते हुए मेरी आंखों के सामने से गुजर रहे थे तो एक सुरक्षिघ्त और सुनहरे भारत की तस्घ्वीर भी मैं देख रहा था। कहा, अपकी पूरी ड्रिल और टर्नआउट में मेहनत और लगन के साथ-साथ आपका प्रेम का असर हम साफ साफ देख रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आइएमए के उत्तरी, दक्षिण व मध्य परिसर के बीच दो अंडरपास बनेंगे। पहला अंडर पास एनएच 72 पर और दूसरा रांगडवाला रोड पर बनेगा। सुरक्षा कारणों व ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए यह मांग पिछले तीन दशक से की जा रही है। वर्ष 1978 से यह समस्या बनी हुई है, पर कई बार डीपीआर बन जाने के बाद भी मामला लटका रहा। इस समस्या के निस्तारण के लिए अब दो अंडर पास बनाए जाएंगे। इसके लिए रक्षा मंत्रालय 32.33 करोड़ रुपये मुहैया कराएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे दूनवासियों को ही नहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। पीओपी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पहले परेड की सलामी ली। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर इन वीरों की कदम ताल देखते ही बन रही थी। इस दौरान इन भावी अफसरों के परिजन भी मौजूद रहे।  

Leave A Comment