Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



भाजपा पर “बरसे” सुरेन्द्र कुमार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को शार्पशूटर बताते हुए उन पर संवैधानिक पदो पर बैठे लोगो को धमकाने का अरोप लगाया है। कुमार ने कहा कि भाजपा ने जब दल-बदल व खरीद-फरोख्त की राजनीति की थी, तब भी राज्यपाल जैसे पद पर बैठे लोगो को धमकाने का कार्य किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष पद पर बैठे, राज्यपाल जैसे पद व अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को धमकाकर व आरोप लगाकर भाजपा लोकतंत्र का अपमान कर रही है। कुमार ने कहा कि लगता है भाजपा का लोकतंत्र को किसी साजिश के तहत कमजोर करने का अभियान एक सुनियोजित षडयंत्र का हिस्सा है। जो सब कुछ भाजपा नेता कर रहे है, वो सब असंवैधानिक लोकतंत्र के विरूद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय की पुष्टि विभिन्न मा.न्यायालयों द्वारा भी की गई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा दुष्प्रचार का सहारा लेकर संविधानिक संस्थाओं को विवादास्पद कर अपने निर्णय उनपर थोपना चाहती है। कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा यह परम्परा डालकर जनभावनाओं का भी अपमान कर रही है। लोकतंत्र विरोधी ताकतों को जनता 2017 में माफ नही करेगी। कुमार ने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट पर लोकायुक्त पर दिए बयान को भी आश्चर्यजनक व दुखद बताते हुए कहा कि जब लोकायुक्त गठन पर चयन समिति ने सर्वसम्मत निर्णय लिया था, तो मा. अजय भट्ट की सहमति भी उस निर्णय के साथ थी। अब उनका पलटी मारना राज्य की जनता को प्रभावी लोकायुक्त देने में बाधा डालने वाला कदम है।

Leave A Comment