Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



भाजपा जनता का किया अपमान, विस चुनाव में मिलेगा जवाब : राजीव महर्षि

RM-UK

देहरादून। प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव महर्षि ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में भाजपा ने लोकतंत्र को अपमानित और अपहृत करने का काम किया हैै। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जनता और बहुमत की सरकार को पद और धन का दुरूपयोग करते हुए अस्थिर कर भाजपा ने राज्य की जनता का अपमान किया है। महर्षि ने कहा कि भाजपा ने इस पवित्र भूमि पर लोकतन्त्र के खिलाफ एक अस्वस्थ परम्परा को भी जन्म दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरीश रावत के विकास कार्यों से बौखला चुकी भाजपा ने न केवल लोकतंत्र की गरिमा का मजाक उड़ाया, अपितु सूबे की आम जनता के साथ भी धोखा किया है। सरकार गिराने के भाजपा के षडयन्त्र के बाद जनता भली भांति समझ चुकी है कि विकास सिर्फ कांग्रेस के बूते की बात है और वह उसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के 16 साल में दो दो बार भाजपा और कांग्रेस की सरकार रही मगर भाजपा का कार्यकाल विवादास्पद और घोटालों से भरपूर रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के दोनो कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बही है। हर बार कांग्रेस के सत्ता में आने पर विकास के काम स्वतः ही शुरू हो गये है। महर्षि ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने कांग्रेस के नौ विधायकों को विभिन्न प्रलोभन दिये, वह न सिर्फ हाॅर्स ट्रैडिंग का जीता जागता उदाहरण है बल्कि प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक बदनुमा दाग है। उनका कहना था कि भाजपा के आला नेताओं के द्वारा विधायको को ले जाने के कार्य ने यह साबित कर दिया था कि भाजपा प्रदेश की पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार से डरी हुई थी और उसे हर कीमत पर गिराना चाहती थी। उन्होंने बागी विधायको से कहा कि कांग्रेस ने उनको हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया, लिहाजा उनको भी कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उधर कांग्रेस के नेता दबी जुबान से यह कह रहे कि मौजूदा हालातों के लिए कांग्रेस नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है। मंत्री पद पर रहते हुए यशपाल आर्य व इन्दिरा ह्दयेश द्वारा जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभायी, उसके चलते सरकार बचाने के लिए कांग्रेस को यदि जरूरत पड़ती है, तो इन दोनों में से एक को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया जा सकता है।

 

Leave A Comment