Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



बेटियों के बिना समाज की कल्पना नही की जा सकती : सीएम

cm-uk

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम टाउन हाॅल में आयोजित बालिकाओं को संरक्षण एवं सशक्त करने के लिये जागरूकता अभियान के तहत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ विषय पर ’’नन्ही चिर्रिया, एक मिशन’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत फैशन शाॅ एवं नृत्य कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही कन्या भू्रण हत्या को रोकने हेतु कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना नही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को सही शिक्षा व सही मार्गदर्शन के बल पर ही सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा के प्रति जोर देते हुए कहा कि यदि बेटिया सक्षम होगी तभी समाज सक्षम बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत में ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘’ अभियान की शुरूआत की गई। जब यह अभियान शुरू किया गया था, तो उस क्षेत्र में पुरुषो के मुकाबले महिलाओं की संख्या बेहद कम थी, किन्तु इस अभियान के एक वर्ष बाद ही महिला अनुपात में सुधार देखने को मिला। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हम समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार ला सकते है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा महिला कल्याण एवं समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की भी सराहना की। सरोकार सं संस्था का सांस्कृतिक विंग ’समर्पित मीडिया सोसाइटी’ समाज के संवेदनशील विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाती है। ’नन्ही चिरैया’ कार्यक्रम बालिकाओं के संरक्षण और उनको सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया गया है। बालिकाओं के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैै। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल ’निशंक’ उपस्थित थे।

Leave A Comment