बचे हुए भोजन को फेंके न, असहाय लोगों को मुहैया कराएं : अपने सपने संस्था
देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा ‘भूखः हर पेट में रोटी‘ अभियान के तहत जहाँ सड़क के किनारे फुटपाथ पर गुजारा करने वाले असहाय लोगो को खाना खिलाया गया, वहीं जागरूकता के तहत रेस्टोरेंट और वैडिंग प्वाइंट में बचने वाले भोजन को फेंकने के बजाए असहाय लोगों को मुहैया कराए जाने की अपील की गई। इस अभियान के दौरान सेठी फास्ट फ़ूड क्लेमनटाउन एवम् प्रिंस चैक स्थित कलर्स रेस्टोरेंट द्वारा बचे हुए भोजन को असहाय एवम् जरूरतमन्दों लोगों के लिए दिया गया, जिसको संस्था के सदस्यों द्वारा प्रिंस चैक स्थित भूखे, विकलांग व असहाय को खिलाया गया। संस्था के उप सचिव विकास चैहान ने कहा की संस्था सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो को खाना बर्बाद करने के बजाए बल्कि जरूरतमंद लोगों को खिलाने की अपील की गई। इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, उपसचिव विकास चैहान, हिमांशु छाबड़ा, विनय गुप्ता, कुलदीप, सुमित, उमा उनियाल, रूचि सेमवाल, बन्दना, सोभा आदि लोग मौजूद रहे।