Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



प्रधानमंत्री का सम्बोधन मील का पत्थर होगी साबित: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दावोस में आयोजित वल्र्ड इकोनाॅमिक फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शानदार भाषण को 125 करोड़ देशवासियों को गौरव प्रदान करने वाला बताया है। वर्तमान में समूचे विश्व के समक्ष खड़ी चुनौतियों के निदान में प्रधानमंत्री का सम्बोधन निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के बदलते मौसम, घटते ग्लेशियर और एक्सट्रीम वेदर से होने वाली समस्याओं को विश्वपटल पर रखने एवं कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए विकसित देशों द्वारा विकासशील देशों को तकनीकि सहायता उपलब्ध कराने के लिए आगे आने का आह्वान किए जाने को सराहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के वक्तव्य को दुनिया को नई राह दिखाने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य कि ‘‘70 साल के स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देश में एक एकीकृत कर व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स के रूप में लागू कर ली गई है। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत परिवर्तन लाने के लिए हमारे संकल्प और हमारे प्रयासों का विश्व भर की व्यवसायी समुदाय ने स्वागत किया है। भारत में जनतन्त्र, जनांकिकी और गतिशीलता मिल कर विकास को साकार कर रहे हैं। दशकों के नियंत्रण ने भारत के लोगों की, भारत के युवा की क्षमताओं को जकड रखा था। लेकिन अब, हमारी सरकार के निर्भीक नीतिगत फैसलों ने, असरदार कदमों ने परिस्थितियां बदल दी हैं। लगभग साढ़े तीन साल के कम समय में जो दूरगामी और बड़े परिवर्तन भारत में हुए हैं, और हो रहे है वे सवा सौ करोड़ भारतीयों की अपेक्षाओं, उनके पुरूषार्थ और उनकी परिवर्तन को स्वीकार करने की क्षमता का यशोगान है। अब भारत के लोग, भारत के युवा 2025 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान के लिए समर्थ हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न देशों में भारतीय मूल के 30 मिलियन लोग रह रहे हैं। जब हमने पूरी दुनिया को अपना परिवार माना है, तो दुनिया के लिए भी हम भारतीय उनका परिवार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस आह्वान कि अगर आप वेल्थ के साथ वैलनेस चाहते हैं, तो भारत में काम करें। अगर आप स्वास्थ्य के साथ जीवन की समग्रता चाहते हैं तो भारत में आएं।‘‘ को भी सराहा तथा उनके इन विचारों को विश्व को नई दिशा देने वाला बताया।

Leave A Comment