Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



प्रदेश में पाँचो लोकसभा सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा : श्याम जाजू

देहरादून | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने दावा किया है कि इस बार भी भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर परचम लहराएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा अहम रहेगा। बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में भाजपा ने सभी सीटें जीती थी, उनमें उत्तराखंड भी आता है। जिसका मत प्रतिशत गुजरात से भी ज्यादा था। कहा कि प्रदेश में सभी सीटों पर इस बार भी भाजपा ही विजयी होगी और देश में मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार ज्यादा मत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस बार के मुख्य चुनावी मुद्दे केंद्रीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ होंगे। राज्य सरकार ने भी अच्छा कार्य किया है, इसका भी भाजपा को लाभ मिलेगा।राष्ट्रवाद का मुद्दा इस चुनाव में मुख्य मुद्दा रहेगा। इस दौरान श्याम जाजू ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने तीन राज्यों में पहले जो घोषणा की थी, उस पर वो आज तक खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सिर्फ बोल ही सकती है, कर कुछ नहीं सकती। यही वजह है कि जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस सैनिकों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर राजनीति न करें। 55 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस ने जनता से जो वायदे किए कभी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को अच्छी तरह से समझ चुकी है, वह बातों में बरगलाने वालों के झांसे में नहीं आएगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनय रोहेला, मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन, शादाब शम्स, बलजीत सोनी, राजीव उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment