Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



पूर्व विधायक पूरन मेहरा के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

shok

नीति नियोजन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीखेत के पूर्व विधायक पूरन मेहरा के असामयिक निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि श्री मेहरा के निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। उत्तराखण्ड के विकास में श्री मेहरा द्वारा दिये गये योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उत्तराखण्ड निर्माण के आन्दोलन में भी स्व. मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।स्व. पूरन मेहरा के निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री रावत सोमवार को प्रातः रानीखेत पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने स्व0 मेहरा के घर पर जाकर शोेक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की। स्व0 मेहरा के पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री श्री रावत व विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री रावत स्थानीय शमशानघाट पर भी गये, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ स्व. मेहरा का अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी स्व0 मेहरा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।ज्ञातव्य है कि पूर्व विधायक पूरन मेहरा का जन्म रानीखेत में तत्कालीन पर्वतीय विकास मंत्री गोविन्द सिह मेहरा के घर में वर्ष 1947 में हुआ था। स्व0 मेहरा बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे। वर्ष 1985 से वर्ष 1989 तक वे उ0प्र0 में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और उत्तराखण्ड़ में अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। स्व0 मेहरा ऊर्जावान एवं व्यवहार कुशल जनप्रतिनिधि व समाजसेवी रहे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेन्द्र सिह माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पार्वती माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, संसदीय सचिव मनोज तिवारी, प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या, विधायक नारायण राम, पुष्कर धामी, ललित फसर्वाण, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, करन मेहरा, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष सिकंदर पंवार, नन्दन सिह घुघुतीयाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिह मेहरा, बिट्टू कर्नाटक, केवल सती, दिनेश कंुजवाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, खजान पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर हरीश एंठानी, कैलाश पाण्ड़े नगर अध्यक्ष कागे्रस रानीखेत, ज्योति साह ,आयुक्त कुमॅाऊ मण्डल अवनेन्द्र सिह नयाल, पुलिस महानिरीक्षक कुमाॅऊ मण्डल पुष्कर सिह सैलाल, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक करन सिह नगन्याल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment