Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



पहले छुआ पैर, दिया सम्मान फिर चला दी गोली, जानिए खबर

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून । राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के माता मंदिर रोड अजबपुर में बुधवार रात हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस और एसओजी की टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या से जुड़े कई राज खोले हैं। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर राजू बॉक्सर की हत्या का ताना-बाना उसी के पार्टनर ने साथियों के साथ बुना था। पुलिस ने मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 27 जनवरी की रात सवा दस बजे माता मंदिर रोड अजबपुर में राजू बॉक्सर उर्फ राजेंद्र पुंडीर निवासी नेशविला रोड की स्कूटर सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरुआती जांच में गोली चलाने वाले युवक की पहचान विनय कांबोज के रूप में हुई। मामले में राजू की पत्नी अर्चना पुंडीर की तहरीर पर अनिकेत और विनय कांबोज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि राजू और शावेज खान पुत्र इनायतुल्ला खान निवासी अजबपुर पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से राजू और शावेज के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की बात सामने आई। पता चला कि विनय कांबोज की शावेज के साथ जान-पहचान है। शावेज को बाईपास चैकी के पास से हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में शावेज ने संलिप्तता स्वीकार कर खुद को मास्टरमाइंड बताया। एसएसपी के अनुसार, शावेज ने अपने साथी विनय कांबोज पुत्र सुशील निवासी औरंगाबाद शेरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर, अनिकेत पुत्र संजय काम्बोज निवासी बेहट सहारनपुर और फरीद खान पुत्र कासिम निवासी मोथरोवाला के साथ राजू बॉक्सर की हत्या का प्लान बनाया। 27 जनवरी की रात को राजू अजबपुर स्थित शावेज के प्लॉट पर पहुंचा, जिसकी सूचना शावेज ने विनय और अनिकेत को दी। सूचना पर स्कूटर से पहुंचे अनिकेत और विनय ने राजू की गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल फरीद के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शावेज को भी गिरफ्तारी कर लिया। इसके बाद से पुलिस टीम अनिकेत और विनय की तलाश तेजी की। गुरुवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अनिकेत और विनय को आईएसबीटी चैक के समीप से गिरफ्तार किया गया। दोनों देहरादून से भागने की फिराक में थे। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave A Comment