Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आॅन लाइन करेगी

privhn-vibhag

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग अगलेे 10 दिनों में पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाये। अनियंत्रित वाहन चलाने से प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए परिवहन विभाग पुलिस व जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक अभियान चलाये। जिसमें लोगो को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाय। अक्टूबर माह तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लायी जाय। इसके लिए सभी उपाय अपनाये जाय। परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आॅन लाइन करे। समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाये जाय, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस आदि की चेकिंग की जाय। यह भी देखा जाय कि ट्रक और ट्राली के पीछे रिफलेक्टिव लाइट होनी चाहिए। बिना लाइट के सड़क किनारे खड़े ऐसे वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जनपद स्तर पर जाकर जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्थानीय टैक्सी यूनियन को भी जागरूक करे, कि सड़क सुरक्षा के लिए क्या उपाय करने चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों को भी चिन्हित करे, ताकि उनकी मरम्मत लोनिवि द्वारा करायी जा सके। मुख्यमंत्री श्री रावत ने परिवहन निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि राज्य सरकार द्वारा निगम को नई बसे दी गई है। निगम अपनी आय को बढ़ाये साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पुरानी बसों के स्थान पर नई बसे संचालित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम की आय कैसे बढ़ सकती है, इस पर भी विचार किया जाय। एम.डी. परिवहन निगम को निर्देश दिये कि दिसम्बर 2015 तक निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक की आय अर्जित करने का लक्ष्य अभी से रखा जाय। परिवहन निगम की रिक्त भूमि व भवनों का व्यावसायिक उपयोग कैसे कर सकते है, इस पर भी कार्ययोजना तैयार की जाय। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बैठक में नाराजगी व्यक्त की निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली सुस्त है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी फिल्ड में जाकर बसों का औचक निरीक्षण करे और अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे। निगम को बेहतर परिवहन सेवा देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। वर्तमान आवश्यकता के अनुसार अपनी कार्यशैली को बदले। व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी सोचे कि निगम की आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है।बैठक में उपाध्यक्ष परिवहन निगम अनिल गुप्ता, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव परिवहन एस.रामास्वामी, सचिव मुख्यमंत्री मोहम्मद शाहिद, एम.डी. परिवहन निगम बी.के.संत आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment