Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



नितिन गडकरी ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं को घटाने में मदद करने की अपील

nitin-gadkari

सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों पर अत्यंत सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से शराब पीकर गाड़ी ड्राइव न करने और यातायात नियमों का उल्लंघन न करने का अनुरोध किया है। इस आशय की अपील देश में सड़क दुर्घटनाओं और संबंधित मौतों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए की गई है। मंत्री महोदय ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय है और यह बहुत दुख की बात है कि हर दिन इतने सारे निर्दोष लोगों को अपनी जान इन दुर्घटनाओं के कारण गंवानी पड़ रही है। मंत्री महोदय ने दुर्घटनाओं एवं संबंधित मौतों की संख्या में कमी लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उनका मंत्रालय इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। 726 ब्लैक स्पॉट (सड़क दुर्घटनाओं वाले स्थान) की पहचान की गई है और इन्हें सुधारने का कार्य जोर-शोर से जारी है। इस कार्य पर 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में क्रैश बैरियर स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्रियों का एक समूह भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सिफारिशों पर काम कर रहा है। इससे जल्द ही संसद में एक नया मोटर वाहन अधिनियम पेश करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्री महोदय ने यह भी बताया कि प्रत्येक राज्य को दी गई सीआरएफ धनराशि‍के 10 फीसदी का इस्तेमाल राज्य और अन्य राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट की पहचान करने में किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकारों का आह्वान किया कि वे इस संबंध में प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भी सेवाएं ली जा रही हैं।

Leave A Comment