Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



धधकते अंगारों में नृत्य, जानिए खबर

रुद्रप्रयाग । धधकते लाल अंगारों पर तीन बार नृत्य करके भक्तों की बलायें लेने के साथ ही प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जाख मेला सम्पन्न हो गया है। इस दौरान आश्चर्य को अपने में समेटे हजारों लोग इस अविस्मरणीय पल के गवाह बने। प्रतिवर्ष वैशाख मास के 15 अप्रैल को लगने वाले इस मेले में ना केवल आस्था आध्यात्म का ही बल मिलता है, बल्कि रहस्यमयी बातों को अंधविश्वास करार देने वाले वैज्ञानिकों के लिये भी यह शोध का विषय है। विशाल अग्नि कुंड में धधकते अंगारों पर ज्यों ही भगवान यक्ष के नर पश्वा ने नृत्य करना शुरू किया, भक्तों ने यक्ष राज के जयकारे लगाने शुरू कर दिये। रविवार देर रात्रि को जाख मंदिर के अग्रभाग में विशाल अग्नि कुंड में हक-हकूकधारी ब्राम्हणों द्वारा अग्नि की स्थापना की। पुनः विशाल पेड़ सदृश लकड़ियों को सप्तजीवा पर सजाकर वेदमंत्रों द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित की। इसके बाद रात भर जागरों तथा कीर्तनों के माध्यम से जागरण करके यक्ष भगवान को प्रसन्न किया गया। प्रातः काल नारायणकोटी यक्ष के नर पश्वा के गृह में ब्राम्हणों द्वारा मंत्रो च्चार द्वारा पूजा अर्चना करके शक्ति का संचार किया गया। हजारों की तादात में भीड़ तथा वाद्य यंत्रों की स्वरलहरी के बीच भगवान यक्ष के पश्वा का श्रृं्रगार किया गया, गले में हरियाली की माला अलंकृत की गयी। जयकारों तथा जागरों के बीच नर पश्वा देवशाल गांव के विन्ध्यवासिनी मंदिर में पहुंचे। कुछ अंतराल विश्राम करके मंदिर की तीन परिक्रमायें पूर्ण करके जाख की कंडी को देवशाल के आचार्यों द्वारा पीठ पर लादकर जाख मंदिर की ओर प्रस्थान किया गया। इसके साथ ही जलता दिया भी कंडी में रखा गया। जाख मंदिर में पहुंचते ही पश्वा में मंत्रोच्चार के साथ ही मुख्य मंदिर की तीन परिक्रमायें पूर्ण की, निकट ही पौराणिक बांज के पेड़ के निकट विश्राम किया, इस दौरान चार जोड़ी ढोल दमाउं की स्वर लड़ाई तथा पौराणिक जागरों के बीच यक्ष के नर पश्वा पर देवता अवतरित हुये और मुख्य मंदिर में जाकर गागर के शीतल जल से स्नान किया गया, इसके बाद द्रुग गति से यक्ष ने विशाल अग्निकुंड में धधकते अंगारों पर नृत्य किया। यह क्रम इस बार तीन बार पूर्ण किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लगभग 15 वर्ष बाद ऐसा अद्भुत संयोग हुुआ है, कि नर पश्वा ने तीन बार नृत्य करके लोगों की बलायें ली, इससे पूर्व केवल दो या एक बार ही नर पश्वा दहकते अंगारों पर नृत्य करता था। अंगारों पर नृत्य सम्पन्न होने के बाद ही अचानक बरसात शुरू हो गयी, जो क्षेत्र के लिये शुभ संकेत भी है। यक्ष को बरसात का देवता भी मानते हैं। वर्षों से नृत्य के बाद बरसात होना लाजिमी होता है, इसे मेले की सफलता भी माना जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता विजय रावत ने बताया कि जागरों तथा वेद मंत्रों की ़ऋचाओं के गगनभेदी स्वर लहरी के बीच भगवान यक्ष के शरीर में कंम्पन शुरू हो गयी और तुरंत दहकते अंगारों पर नृत्य किया। उन्होने बताया कि संभवतः 15 वर्ष पूर्व नर पश्वा इस कुंड में केवल एक या दो बार ही नृत्य करते थे, कहा कि कई वर्षों बाद इस तरह का नजारा हमें देखने को मिला है।

Leave A Comment