Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



देहरादून की सफाई व्यवस्था निरीक्षण हेतु हर वार्ड में नामित होंगे नोडल अधिकारी

dehradun

देहरादून | सचिव, शहरी विकास राधिका झा ने सचिवालय में देहरादून की सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार करने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सचिव, शहरी विकास ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर में अनाधिकृत पडे समस्त कूडे को दो दिन में उठाया जाए साथ ही ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग एवं एम.डी.डी.ए. के सहयोग से वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने वार्डवार कूडे के निस्तारण हेतु डस्टबिन की आवश्यकता का आंकलन करने, विभागीय फंड एवं सी.एस.आर. से तत्काल गुणवत्तायुक्त डस्टबिन क्रय करने के भी निर्देश दिए। सचिव झा ने बैठक में सफाई निरीक्षको को निर्देश दिए कि वे आगामी दो माह में अपने कार्यक्षेत्र को संपूर्ण रूप से कूडा मुक्त करें अन्यथा उनका स्थानांतरण देहरादून शहर से अंयत्र कर दिया जायेगा। उन्होंने नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक शहरी विकास, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी को सफाई व्यवस्था के नियमित औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है। झा ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल प्रत्येक वार्ड हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो संबधित वार्ड की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही शहर के समस्त प्रमुख मार्गों के गढ्ढों के भरान तथा पैचवर्क का कार्य प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने घंटाघर, राजपुर रोड, प्रमुख चैराहो सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों मे आवश्यकतानुसार लाईटिंग, गमले तथा अन्य सौन्दर्यीकरण कार्यो के लिये एम.डी.डी.ए. तथा नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। राज्य मे लागू किये जा चुके कूडा करकट एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम को प्रभावी रूप से शहर मे लागू करने तथा अनाधिकृत कूडा एवं गंदगी फैलाने वालो के चालान काटे जाने एवं आम जन को प्रभावी रूप से जागरूक किये जाने के लिए प्रचार-प्रसार रणनीति अख्तियार करने पर जोर दिया गया। उन्होंने शहर के सभी प्रमुख स्थलो में होर्डिंग्स एवं कूडा स्थलो के पास सूक्ष्म जागरूकता संदेश लगाये जाने, खाली पडे प्लाॅटो की तारबंदी करने तथा ऐसा न करने वालो के विरूद्ध चालान काटे जाने की कार्यवाही करने हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिये है। बैठक मे जिलाधिकारी एस.ए.मुरूगेशन, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस.रावत, नगर आयुक्त रवनीत चीमा, सचिव एम.डी.डी.ए. पी.सी.दुम्का, अपर जिलाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित नगर निगम के समस्त सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment