Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



दूल्हे को घरातियों ने जमकर पीटा , जानिए खबर

nani

नैनीताल। दूसरी शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर पीट डाला। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया। नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है।पीएसी कर्मी की शादी की भनक लगते ही मंडप में एकाएक प्रेमिका आ पहुंची और हंगामा करने लगी। गुस्साई प्रेमिका ने सजे मंडप को को पैर मारकर तोडफोड़ की। रणचंडी बनी प्रेमिका के हंगामे से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस के सामने ही घरातियों ने दूल्हे को जमकर पीट डाला। इसके बाद शादी की रस्मों को रोकना पड़ा। लड़की पक्ष ने अब शादी से इन्कार करते हुए लड़के पक्ष से हर्जाना मांगा है। साथ ही पुलिस से दूल्हे के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करने को कहा है। लड़के की मां ने लड़की पक्ष की बात पर हामी भरी है। वहीं, मंडप में लात मारने पर दुल्हन बनी लड़की भी आपे से बाहर हो गई और उसने प्रेमिका की धुनाई कर दी। इसके बाद बमुश्किल लोगों ने उसे शांत किया। यह दिलचस्प वाकया शनिवार दोपहर का है। माल रोड सेंट्रल होटल में धूपकोठी मल्लीताल निवासी मदन सिंह के राजभवन में तैनात पीएसी कर्मी बेटे मयंक सात नंबर निवासी पूर्व सैनिक की बेटी से शादी धूमधाम से हो रही थी। शानदार पार्टी का आयोजन था। वरमाला की रस्म के बाद मंडप में धार्मिक रीति रिवाज के साथ शादी की रस्म शुरू हुई तो तभी रुद्रपुर से प्रेमिका धमक गई। प्रेमी को दूल्हा बना देख गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया और उसने मंडप को तहस-नहस कर डाला। इसी बीच किसी ने मल्लीताल कोतवाली में सूचना दी। एसएसआइ बीसी मासीवाल व एसआई दीपक बिष्ट पहुंच गए। उन्होंने बंद कमरे में दुल्हन के सामने दूल्हे व उसकी प्रेमिका से बात की। हंगामे के बीच प्रेमिका ने बताया कि उसके पेट मे दूल्हे का पांच माह का बच्चा पल रहा है। दूल्हे ने उसके साथ शादी की है। इसकी वजह से उसके पुलिस कर्मी पति से 2009 में तलाक हुआ। इस दौरान पुलिस ने प्रेमिका के पूर्व पति से बात की तो उसने तलाक होना कबूला। इधर, लड़की पक्ष के अनुसार नंदा देवी मेले पर शुभ दिन को शादी पक्की हुई थी। प्रेमिका के अनुसार उसका दूल्हे से 2014 से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दूल्हा उसके घर आता था तो उसके पति ने शक कर लिया। बहरहाल अब दोनों पक्षों के साथ समझौता करने की कोशिश हो रही है। लड़की की शादी टूटने व दूल्हे द्वारा राज छिपाने को लेकर शादी में आये लोगों में गुस्सा है।

Leave A Comment