Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



दुःखद : रेलवे की महिला स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

 

हरिद्वार। रेलवे की महिला स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही जल्द कस्बे में अंडरपास नहीं बनने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। हरिद्वार के देवपुरा निवासी गीता साहू (59) पत्नी मुरली मनोहर लक्सर स्थित रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी खत्म कर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से लाइन पार कर रही थीं। इस बीच वह लक्सर से मुरादाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटना से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा किया। लक्सर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व विधायक संजय गुप्ता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा पूर्व विधायक की ओर से चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व अंडरपास का शिलान्यास किया गया था। चुनाव बीत गया, लेकिन अभी तक अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही अंडरपास नहीं बनाया जाता है तो व्यापार मंडल रेलवे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave A Comment