Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



दुःखद : नदी में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौत

 

पिथारोगढ़ । पिथौरागढ़ जिले में नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से सभी की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सेराघाट के बड़ोली में नदी में नहाने गए पांच युवको की सरयू के तेज प्रवाह में डूबने से मौत हो गई। तीन युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकले। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 5 युवाओं के सेराघाट के समीप सरयू नदी में बहने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत युवाओं की आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
बुधवार को तेज गर्मी में नदी में नहाने गए आठ युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आने से पांच युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। सेराघाट सेरा ऊर्फ बडौली कटौच के पास सरयू नदी मे नहाते समय हादसा हुआ। युवकों के नदी में डूबने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनको बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवको को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच की नदी में डूबने की वजह से मौत हो गई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीमों ने तीन बच्चों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
नदी में डूबे पांचों किशोरों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेराघाट पहुंचाया गया। गंगोलीघाट की विधायक मीना गंगोला भी मौके पर पहुंची। पांचों किशोर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गणाई गंगोली के कूणां व सिमली गांव से सेराघाट गए थे। विवाह समारोह में उनके परिजनों को वर व वधू दोनों पक्षों से निमंत्रण था। पांचों किशोर दो दिन पहले सेराघााट चले गए थे जहां महिला संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज बारात गणाई गंगोली पहुंचनी थी। इससे पहले पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने की योजना बनाई लेकिन वे नदी की गहराई को भांप नहीं सके और उसमें डूब गए।

Leave A Comment