Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया, मुंबई प्लेऑफ से बाहर

आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए मुकाबले में दिल्ली डेयडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हरा दिया। इस के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की तरफ से अमित मिश्रा, हर्षल पटेल और संदीप लमिछाने ने 3-3 विकेट हासिल किए। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। हर्षल पटेल की पहली ही गेंद पर कटिंग ने छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही मुंबई की रही-सही उम्मीदें भी खत्म हो गई। पटेल ने अगली गेंद पर बुमराह को आउट कर मुंबई इंडियंस को 163 रनों पर समेट दिया और इस तरह इस आईपीएल में मुंबई का भी सफर थम गया।  मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में झटका लगा, जब सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर लमिछाने के शिकार हो गए। विजय शंकर ने उनका कैच पकड़ा। यादव ने 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का जड़ा। यादव के आउट होने के बाद लेविस और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। किशन को 5 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अमित मिश्रा ने शंकर के हाथों कैच कराया। विजय शंकर ने उनका बाउंडरी पर शानदार कैच लपका।  इविन लुइस के रूप में मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। 9वें ओवर की आखिरी गेंद में लुईस अमित मिश्रा की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में स्टंप्ड आउट हो गए। लुईस के आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। अगले ही ओवर में संदीप लमिछाने ने पहले कायरन पोलार्ड (7) और उसके बाद क्रुणाल पंड्या को पविलियन का रास्ता दिखाया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके। वह 10 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर ठीक उसी अंदाज में कैच हुए, जिस तरह कायरन पोलार्ड आउट हुए थे। शर्मा और पोलार्ड दोनों के ही एरियल शॉट को मैक्सवेल ने बाउंडरी पर पकड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने की वजह से वापस मैदान की तरफ उछाला दिया। दोनों ही बार बोल्ट ने कैच कंपलीट करने में कोई गलती नहीं की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए। अमित मिश्रा की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच लपका। हार्दिक ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का भी जड़ा।  इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने ऋषभ पंत और विजय शंकर की तेजतर्रार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इस तरह मुंबई के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। विजय शंकर 43 रन और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मयंक मार्कंडेय ने 1-1 विकेट लिए।  9वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को तीसरा झटका लगा, जब श्रेयस अय्यर बाउंडरी पर हार्दिक पंड्या को कैच थमा बैठे। मयंक मार्कंडेय की गेंद को अय्यर ने छक्के के लिए हवा में उछाला था लेकिन पंड्या ने एक दम बाउंडरी लाइन पर बढ़िया कैच लपका। अय्यर 10 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके। ऋषभ पंत के रूप में दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर वह कायरन पोलार्ड को कैच थमा बैठे। उन्होंने 44 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 ही छक्के शामिल हैं। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे पंत की यह इस सीजन में पांचवीं फिफ्टी थी।

Leave A Comment