Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



थराली उपचुनाव सहित 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल

VOTERS

कल देशभर में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसी बीच 2018 के 10 राज्यों में 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। यह इस बात का संकेत देंगे कि जनता का मूड भाजपा की तरफ है या कांग्रेस समेत विपक्ष की ओर। कल  लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव होना हैं वो उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया, नागालैंड की एक सदस्यीय लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे। वहीं विधानसभा  उपचुनाव उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा, पंजाब की शाहकोट विधानसभा, बिहार की जोकीहाट विधानसभा,  झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा, केरल की चेंगनूर विधानसभा, महाराष्ट्र की पालूस कडेगांव विधानसभा, मेघालय की अंपाती विधानसभा, उत्तराखंड की थराली विधानसभा, पश्चिम बंगाल की महेशतला विधानसभा, कर्नाटक की जयनगर और राजराजेश्वरी नगर सीट पर कल मतदान होगा। चुनावों की मतगणना 31 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले जितने भी लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए हैं उनमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के अंतिम समय में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन ने भाजपा को हराया था। वहीं हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी ने उलुबेरिया लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की। यह सीट तृणमूल के सुल्तान अहमद की मौत के बाद खाली हुई थी। तृणमूल ने इस मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उत्तराखंड की थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा के मगनलाल शाह की मृत्यु के कारण खाली हुई थराली विधानसभा सीट सत्तारूढ़ दल की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। भाजपा ने इस सीट से स्व. मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी के प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक जीतराम पर दांव लगाया है। भाजपा के पक्ष में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार किया, जबकि कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वोट मांगे। इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

Leave A Comment